संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अंबाला की बैठक लक्की कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन और नए प्रधान की नियुक्ति करना था। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान देवी राम ने की। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से संजीव पराशर को एसोसिएशन का नया प्रधान नियुक्त किया। पदभार ग्रहण करने के बाद नए प्रधान संजीव पराशर ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने घोषणा की कि नई कार्यकारिणी का पूर्ण गठन करने के लिए अगली बैठक आगामी 15 दिनों के भीतर बुलाई जाएगी।
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का प्रधान चुने जाने पर संजीव पराशर ने बताया कि उनकी प्राथमिकता संगठन को एकजुट रखकर हर छोटे-बड़े ट्रांसपोर्टर के हितों की रक्षा करना और गुटबाजी को समाप्त करना है। ड्राइवरों के स्वास्थ्य, बीमा और उनके कल्याण के लिए वेलफेयर फंड का सदुपयोग मुख्य प्रतिबद्धता होगी। इस बैठक में नरेंद्र शर्मा, सुनील राणा, संदीप, अनूप सिंह, संजय कुमार, अश्वनी शर्मा, गोपाल शर्मा, श्याम सुंदर, मुकेश भारद्वाज सहित ट्रांसपोर्टर्स और एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।