{"_id":"6aeb9e1b39fe23c5c409a478","slug":"sanitary-napkin-disposal-machine-installed-at-kv-3-ambala-news-c-36-1-amb1001-172249-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: केवी-3 में लगी सेनिटरी नैपकिन डिस्पोजल मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: केवी-3 में लगी सेनिटरी नैपकिन डिस्पोजल मशीन
विज्ञापन
अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज के वक्ता स्कूल में कार्यक्रम के दौरान। प्रवक्ता
अंबाला। रोटरी क्लब ने केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 में सामाजिक जागरूकता और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। प्रोजेक्ट चेतना के तहत स्कूल में सेनिटरी नैपकिन डिस्पोजल मशीन स्थापित की गई। इससे छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, विद्यार्थियों में मानवीय मूल्य जगाने के लिए प्रेरणादायक फिल्म रब्ब दी आवाज का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष दिलीप कुमार, सचिव रविंदर शर्मा व प्राचार्य अमित अरोड़ा मौजूद रहे।
प्रभावशाली रिज्यूम बनाने के बताए गुर
अंबाला। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी राजकीय पॉलिटेक्निक में इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 5वें सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर गाइडेंस पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। संस्थान की प्रधानाचार्य बेनू बजाज के मार्गदर्शन में आयोजित इस सत्र में सीएसआर बॉक्स की सीनियर एंगेजमेंट एसोसिएट पलक टंडन ने विद्यार्थियों को प्रभावशाली रिज्यूम बनाने और नौकरी के लिए जरूरी कौशल की जानकारी दी। इस दौरान ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. अदीश बिंदल और हितेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विद्यार्थियों को बताया तनाव प्रबंधन का उपाय
अंबाला। जीएमएन कॉलेज के सहायक प्राध्यापकों ने फादर्स इंटरनेशनल स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों के लिए तनाव प्रबंधन व करियर मार्गदर्शन पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें करीब 40 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। डॉ. रैना भाटिया ने परीक्षा के तनाव से निपटने और सकारात्मक सोच रखने के गुर सिखाए। वहीं, डॉ. गीता कौशिक, कमलप्रीत कौर व डॉ. बबीता ने उच्च शिक्षा के विकल्पों पर चर्चा की। इस दौरान बीसीए, बीबीए, बीएससी, बीए और आईटीईपी पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्या नीलम भल्ला और प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस पहल को सराहा।
विज्ञापन
मोहड़ा स्कूल में जीएमएन कॉलेज ने लगाया शिविर
अंबाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मोहड़ा में जीएमएन कॉलेज द्वारा 11वीं और 12वीं के 70 विद्यार्थियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. बबीता व संजीव कुमार ने छात्रों को रुचि के अनुसार कॅरिअर चुनने की प्रेरणा दी। साथ ही बीसीए, बीबीए, बीएससी, बीए, नर्सिंग और आईटीईपी जैसे पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि विद्यार्थियों को सही शैक्षणिक दिशा दिखाना कॉलेज का मुख्य उद्देश्य है।