फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Saluted the martyred lions of 1947 by chanting

Ambala News: जाप से किया 1947 के शहीद सिंहों को नमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Saluted the martyred lions of 1947 by chanting
गोबिंद नगर के गुरुद्वारा साहिब में नाम सिमरण करते अखंड कीर्तनी जत्थे। संवाद
अंबाला। 1947 में शहीद हुए सिंहों की याद को समर्पित वार्षिक अखंड कीर्तन रैणसबाई समागम का आयोजन शनिवार की सुबह सात बजे आरंभ हुआ जोकि सुबह चार बजे तक चला। यह समागम अखंड कीर्तनी जत्थों की ओर से अंबाला छावनी के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गोबिंद नगर में आयोजित किया।
विज्ञापन

समागम में देश-विदेश से आए लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने शिरकत की और गुरु चरणों में नमन करके लाहीबाणी के जाप किए। इस मौके पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर का विशेष प्रबंध किया गया था। जबकि व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए गुरुद्वारा प्रबंधकों की ओर से सेवादारों की ड्यूटी लगाई थी। तीन दिवसीय समागम की शुरुआत 15 अगस्त को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पाठ से आरंभ की गई जोकि 17 अगस्त की सुबह लगभग 6 बजे गुरु चरणों में अरदास उपरांत संपन्न किए।
विज्ञापन

तत्पश्चात कीर्तनी जत्थों ने इलाहीबाणी के जाप से श्रद्धालुओं को निहाल किया। इस मौके पर मौजूद हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सुदर्शन सिंह सहगल मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि हर वर्ष अखंड कीर्तन समागम का आयोजन पूरी निष्ठा व श्रद्धा भावना के साथ किया जाता है और इस समागम में गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी द्वारा पूर्ण सहयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा महासचिव और अखंड कीर्तन समागम करवाने वाले मुख्य सेवादार प्रीतपाल सिंह ने बताया कि 1947 के शहीद सिंहों की याद में प्रत्येक वर्ष अखंड कीर्तन समागम करवाया जाता है ताकि नामबाणी का सिमरण करते हुए उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए जा सकें। समागम के दौरान संगत को गुरुबाणी से जोड़ने के लिए धार्मिक पुस्तकों सहित अन्य कई स्टाल भी लगाए गए। उन्होंने बताया कि समागम में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी, दिल्ली के अलावा इंगलैंड, कैनेडा, अमेरिका और आस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों से भी काफी संख्या में संगत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed