फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   sad boyfriend suicide behind the CP office

प्रेमिका से दुखी प्रेमी सीपी ऑफिस के पीछ फंदे पर झूला

Wed, 09 Apr 2014 12:41 AM IST
अमर उजाला अंबाला
अमर उजाला अंबाला Updated Wed, 09 Apr 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
sad boyfriend suicide behind the CP office
अंबाला कैंट। मंगलवार को अंबाला कैंट के पुलिस कमिश्नर आफिस के पीछे एक युवक का शव फंदे पर झूलता मिला। शव काफी क्षत विक्षत हालत में था। पुलिस को शव की तलाशी में एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आत्महत्या का कारण प्रेमिका को बताया गया है। मृतक पानीपत के गांव कुराड़ का सुशील है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि कैंट स्थित पुलिस कमिश्नर ऑफिस के पीछे एक शव पेड़ पर लटका है। पुलिस ने मौक पर शव की तलाशी ली तो एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है कि सुशील का एक युवती से प्रेम प्रसंग था और यही युवती उसकी मौत का कारण भी बनी है। इस सुसाइड नोट में सुशील ने लिखा कि वह जो भी जॉब करने की बात करता, उसकी प्रेमिका उसे करने से मना कर देती। साथ ही यह भी कहती कि वह उसे गांव में देखना चाहती है। सुसाइड नोट में बताया गया है कि युवती एक दिन फोन करके एक प्लॉट पर आ गई और कुछ देर के बाद ही युवती का भाई वहां पर पहुंच गया। युवती का भाई युवती को पीटते हुए अपने घर ले गया, लेकिन इसके बाद इन सभी ने साजिश रचकर एक मेडिकल रिपोर्ट बना डाली। रिपोर्ट के आधार पर उसके ऊपर दुष्कर्म के आरोप लगाए गए। सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि उसके पिता गांव में रसूखदार व्यक्ति हैं और उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के लिए ही साजिश रची गई जबकि वह बेकसूर हैं।
विज्ञापन

उधर, सुशील के सुसाइड की सूचना पाकर पानीपत से उसके परिजन भी अंबाला कैंट पहुंचे। परिजनों का कहना है कि सुशील पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह 30 मार्च को घर से निकला था और अब अंबाला कैंट में उसका शव मिला है। पुलिस के अनुसार शव के पास से सुसाइड नोट, ड्राइविंग लाइसेंस, बस पास, एक पहचान पत्र मिला है। इसी आधार पर शव की पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

‘पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई बढ़ाएंगे, जबकि सुसाइड नोट की जांच भी होगी। शव का पोस्टमार्टम पीजीआई रोहतक में कराया जाएगा।’
- एसआई सत्यनारायण, चौकी प्रभारी बीसी बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed