{"_id":"6840a789d91be63ed504d50c","slug":"sa-jain-school-principal-presented-in-court-in-embezzlement-casesa-jain-school-principal-presented-in-court-in-embezzlement-case-ambala-news-c-36-1-ame1006-143853-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एसए जैन स्कूल गबन में प्रधानाचार्य कोर्ट में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एसए जैन स्कूल गबन में प्रधानाचार्य कोर्ट में पेश
विज्ञापन
अंबाला सिटी। एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुए फीस गबन के आरोप पर प्रधानाचार्य नीरज बाली को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम चिनार बागला की अदालत में पेश किया।
यहां से कोर्ट के आदेशों पर प्रधानाचार्य को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। रिमांड के दौरान पुलिस फीस की रकम व मामले से जुड़ी जानकारियां जुटाएगी। प्रधानाचार्य के फोन और लैपटाॅप के जरिये यह जानकारियां जुटाई जाएंगी। प्रधानाचार्य को उत्तर प्रदेश के वृंदावन से गिरफ्तार किया था।
प्रकरण में चार आरोपियों पर दर्ज की गई थी एफआईआर
इस मामले में एक अध्यापक शैली और क्लर्क मोहित आर्य को पहले ही हिरासत में ले लिया गया है। इसमें अध्यापक जमानत पर चल रही है। तीसरा आरोपी सुपरिंटेंडेंट राजेश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। स्कूल के प्रबंधक की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रधानाचार्य सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। इसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। शिकायत में आरोप लगाए गए थे कि संबंधित आरोपियों ने मिलकर स्कूल की फीस से लाखों रुपये निकाल कर अपने निजी कार्यों के लिए खर्च किए हैं। इससे पहले प्रधानाचार्य ने अग्रिम जमानत की अर्जी भी लगाई थी। मगर कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया था।