{"_id":"6aea403ce2b235b29d029970","slug":"sa-jain-college-emerged-victorious-in-the-tennis-competition-ambala-news-c-36-1-amb1001-172210-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: टेनिस प्रतियोगिता में एसए जैन कॉलेज बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: टेनिस प्रतियोगिता में एसए जैन कॉलेज बना विजेता
विज्ञापन
अंबाला छावनी के आर्य कॉलेज में बैडमिंटन प्रतियोगिता के दौरान गणमान्य संग मौजूद खिलाड़ी। प्रव
- आर्य कॉलेज में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय महिला टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन आर्य कॉलेज के प्रांगण में किया गया। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता 30 और 31 अक्तूबर को शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा संपन्न हुई। इसी के साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की पुरुष एवं महिला टेनिस टीमों के लिए चयन ट्रायल भी आयोजित किए गए।
कड़े मुकाबलों के बाद एसए जैन कॉलेज, अंबाला सिटी ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। कॉलेज ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। एमएलएन कॉलेज, यमुनानगर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, मेजबान आर्य कॉलेज ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या अंजु बाला ने किया। उद्घाटन मैच आर्य कॉलेज अंबाला कैंट और एमडीएसडी कॉलेज के बीच खेला गया। इस मैच में आर्य कॉलेज अंबाला कैंट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।