फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rural sanitation workers will surround the Deputy Chief Minister's residence 17-18, Ambala

ग्रामीण सफाई कर्मचारी 17-18 को घेरेंगे उपमुख्यमंत्री का आवास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers will surround the Deputy Chief Minister's residence 17-18, Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। बेगार कराए जाने से खफा प्रदेश के हजारों ग्रामीण सफाई कर्मचारी 17-18 जुलाई को सिरसा में उपमुख्यमंत्री के आवास पर महापड़ाव डालेंगे। यह एलान शनिवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा (सीटू) के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार व सीटू के जिला प्रधान रमेश कुमार ने नारायणगढ़ नई अनाज मंडी में शनिवार को आयोजन एक दिवसीय सम्मेलन में किया।
सम्मेलन की अध्यक्षता निर्मल सिंह व कपिल ने की। यूनियन नेताओं ने कहा कि 2007 में लगे ग्रामीण सफाई कर्मियों को स्थायी करना तो दूर, अब सरकार बेगार लेने की तैयारी कर रही है। यूनियन नेताओं के अनुसार शहरों में चार सौ की आबादी पर एक कर्मचारी काम करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में दो हजार पर एक और पांच हजार पर दो कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। इससे कर्मचारियों पर काम का काफी बोझ रहता है।
विज्ञापन

सम्मेलन के दौरान सर्वसम्मति से 11 सदस्यीय कमेटी का चुनाव किया गया। कमेटी में निर्मल सिंह को जिला प्रधान, नरेंद्र कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान, रोहताश को जिला सचिव, रमेश कुमार व संजीव कुमार को सहसचिव और दीपक को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं मांगें
यूनियन नेताओं ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर 20 फरवरी 2021 को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ वार्ता हुई थी। इसके बाद 24 फरवरी को विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक रमेश चंद्र विढान के साथ हुई वार्ता में शहरी सफाई कर्मियों को बराबर वेतन देने, महंगाई भत्ता देने, झाड़ू भत्ता, वर्दी धुलाई भत्ता तय करने, झाड़ू के अलावा काम के बाकी औजार बीडीपीओ ब्लॉक से खरीद कर देने, कर्मचारी की नियुक्ति के लिए 2 हजार की जनसंख्या के पैमाने को कम करने सहित मसलों पर सहमति बनी थी। अभी तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed