फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rumors cause commotion in railways, farmer leader said, will stay put at the border

Ambala News: अफवाह से रेलवे में हड़कंप, किसान नेता बोले, बार्डर पर डटे रहेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Rumors cause commotion in railways, farmer leader said, will stay put at the border
अंबाला। सोशल मीडिया पर आए एक संदेश ने रेलवे अधिकारियों की नींद उड़ा दी। यह संदेश किसान यूनियनों की तरफ से जारी किया था। इसमें जानकारी दी थी कि अब दोबारा से किसान 20 जून से अंबाला-लुधियाना रेल सेक्शन पर शंभू रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर बैठेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद मामले की जानकारी खुफिया विभाग तक पहुंची तो उन्होंने मामले की गंभीरता से देखते हुए तुरंत किसान नेताओं सहित अन्य से संपर्क साधना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

लगभग एक घंटे बाद रेलवे को खुफिया रिपोर्ट मिली कि जो संदेश सोशल मीडिया पर चल रहा है वो नकली है। ऐसा कोई भी संदेश किसान यूनियनों की तरफ जारी नहीं किया गया। हालांकि इस मामले में किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने देर शाम एक बयान जारी करके बताया कि किसान जत्थेबंदियों का शंभू रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे लाइन पर बैठने का कोई इरादा नहीं है। यह सब झूठ फैलाने के लिए किया जा रहा है। वो शंभू बार्डर पर ही डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने हरियाणा सरकार व अंबाला प्रशासन से मांग की जो अवरोधक शंभू बार्डर सहित अन्य रास्तों पर लगाए गए हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से हटा दिया जाए ताकि आमजन का आवागमन सुचारु ढंग से हो सके। गौरतलब है कि किसान आंदोलन को 148 दिन हो गए हैं। किसान अपनी मांगों को लेकर 13 फरवरी से शंभू बार्डर पर डटे हुए हैं। इस कारण लुधियाना की तरफ से अंबाला की तरफ आने वाला नेशनल हाईवे पूरी तरह से बंद है और इसका खामियाजा नौकरीपेशा लोगाें सहित आमजन और दूरदराज के क्षेत्रों में पढ़ाई के लिए जाने वाले छात्रों को झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed