फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rudrabhishek performed in Shiva temple with cheers

बम-बम भोले के जयकारों के साथ शिव मंदिर में किया गया रूद्राभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Rudrabhishek performed in Shiva temple with cheers
अंबाला सिटी के मनाली हाउस स्थित शिव मंदिर में मंगलवार की सुबह शिवलिंग पर विधि पूर्वक जलाभिषेक किया गया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी ने मंत्रोच्चारण कर विधि पूर्वक पूजा-अर्चना करवाई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भक्तों ने भाग लिया। मंदिर सदस्य विनोद गोयल ने बताया कि मंदिर परिसर में सुबह करीब पांच बजे से ही शिव भक्तों की भीड़ मंदिर में देखने को मिल रही थी, सभी लोग श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे थे, वहीं बम-बम भोले के जयकारों के साथ सभी शिव भक्तों ने मंदिर के वातावरण को भक्तिमय बना दिया था। इस मौके पर विनोद गोयल, रमन खुराना, बंटी, रमेश वासन, कंचन, उर्मिला बुद्धि राजा, राजरानी, दिव्या, दीप इंद्र ग्रोवर आदि शिव भक्तों ने बताया कि शिवरात्रि के पावन अवसर पर मनाली हाउस कॉलोनी वासियों ने भोलेनाथ के जयकारों के साथ शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed