{"_id":"65ea2a0a935838bb7a047bd9","slug":"ruckus-by-miscreants-bricks-pelted-at-the-house-ambala-news-c-36-1-sknl1017-119521-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बदमाशों का हंगामा, घर पर बरसाईं ईंटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बदमाशों का हंगामा, घर पर बरसाईं ईंटें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के दयाल बाग में पुराने लेनदेन के चक्कर में चार बदमाशों ने एक व्यक्ति के घर के बाहर जमकर हंगामा किया। बुधवार रात के समय घर के बाहर खड़े होकर पहले को गाली- गलौज की और फिर ईंटें भी बरसानी शुरू कर दी। पड़ोसी बीचबचाव करने पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए।
इस दौरान सिर में ईंट लगने पर एक युवक को छावनी नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सौरभ ने बताया कि उसने एक व्यक्ति से कुछ पैसे उधार ले रखे थे। दो माह से वह बीमार होने के कारण पैसे नहीं दे पाया। ऐसे में उसने एक माह का ओर समय मांगा था। पहले तो युवक ने फोन पर बहस की। देखते ही देखते बुधवार रात के समय वह घर के बाहर आ गया और तीन दो दोस्तों के साथ आकर गाली-गलौज करने लगा।