फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   RTE rules: Children are waiting for admission

आरटीई नियम : बच्चों को दाखिले का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
RTE rules: Children are waiting for admission
अंबाला खंड वन में फार्म चेक करते हुए स्टाफ सदस्य। फाइल फोटो
अंबाला सिटी। नए सत्र को शुरू हुए एक महीना 12 दिन हो गए हैं। अभी तक आरटीई नियम के तहत बच्चों को दाखिला नहीं मिला। विभाग की ओर से अप्रैल माह में आवेदन लिए थे। इसके बाद स्कूलों को सत्यापित करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश में कई ऐसे जिले हैं, जिन्होंने निजी स्कूलों को सत्यापित नहीं किया है। इस वजह से बच्चों के दाखिलों में देरी हो रही है। निदेशालय की ओर से 12 मई तक सभी जिलों को स्कूल सत्यापित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

एक हजार 865 बच्चों ने भरा फार्म
निजी स्कूलों में नर्सरी और पहली कक्षा में दाखिले के लिए उज्ज्वल पोर्टल पर एक हजार 865 बच्चों के अभिभावकों ने ऑनलाइन फार्म जमा कराया है। निजी स्कूलों ने सीट का ब्योरा देने में देरी की। विभाग के नोटिस देने के बाद कई स्कूलों की नींद खुली और इन निजी स्कूलों की ओर से 25 प्रतिशत सीट घोषित की गई। अब स्कूलों को सत्यापित किया जा रहा है। इसके बाद दाखिले होंगे। बच्चे को एक किलोमीटर के दायरे में आरटीई नियम के तहत दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खंड में आए हैं इतने आवेदन
खंड आवेदन
वन 707

टू 342

बराड़ा 322

नारायणगढ़ 197

शहजादपुर 152

साहा 145

कुल आवेदन 1865

वर्जन
आरटीई नियम के तहत दाखिले लेने के लिए एक हजार 865 बच्चों ने पोर्टल पर आवेदन किया है। 12 मई तक स्कूल सत्यापित करने के निर्देश दिए गए थे। अब इसके आगे की प्रक्रिया चलेगी और दाखिले किए जाएंगे।
सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, अंबाला।


राजकीय आईटीआई में दाखिले जुलाई तक संभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। आने वाले दिनों में हरियाणा और सीबीएसई बोर्ड का दसवीं और बारहवीं परीक्षा का परिणाम घोषित होगा। परिणाम आने पर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान और राजकीय आईटीआई में भी दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। बहुतकनीकी संस्थान में जहां मई-जून में दाखिले होने संभावित हैं, वहीं राजकीय आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जुलाई तक शुरू होनी संभावित है।

राजकीय आईटीआई शहर प्राचार्य भूपिंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि राजकीय आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने पर सीट घोषित होंगी। अभी संस्थान में करीब 1100 सीट संस्थान में है। संस्थान में दाखिले लेने के लिए अभ्यर्थियों का काफी रुझान रहता है। जैसे ही निदेशालय से दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी होगा तो उसके अनुसार दाखिले करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed