{"_id":"65bd6f310a4ae4ceb1081e47","slug":"rs-9326-crore-will-be-released-for-the-renovation-of-chandigarh-railway-station-ambala-news-c-36-1-amb1001-117782-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के लिए जारी होंगे 93.26 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के लिए जारी होंगे 93.26 करोड़
विज्ञापन
अंबाला रेल मंडल का कार्यालय। रेलवे
अंबाला। अंबाला रेल मंडल के अधीन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने का कार्य लगातार जारी है। नवीनीकरण के तहत 436.29 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
रेलवे ने परियोजना को पूरा करने के लिए इस वित्त वर्ष 93.26 करोड़ रुपये जारी करने का फैसला किया है ताकि रेलवे स्टेशन का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। इसके अलावा अंबाला मंडल के अधीन चल रहे चार बड़ी परियोजनाओं को लेकर भी केंद्र सरकार ने बजट जारी करने की घोषणा की है। इसके तहत नंगलडैम-तलवाड़ा के बीच नई रेलवे लाइन, चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन, भानूपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेलवे लाइन और राजपुरा-बठिंडा की लगभग 40 किमी लंबी रेलवे लाइन शामिल है।
बजट से नंगलडैम-तलवाड़ा के बीच नई रेल लाइन के पूरी होने की आस बंध गई है। 2017.96 करोड़ की इस परियोजना के तहत 83.74 किमी लंबा नया रेलवे ट्रैक बिछाया जाएगा। नया ट्रैक बिछाने के लिए रेलवे ने इस वित्त वर्ष 500 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की है ताकि लगभग 50 वर्ष पुरानी इस परियोजना को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
इस परियोजना के पूरा होने से पठानकोट व जम्मू सहित कश्मीर की तरफ जाना आसान हो जाएगा और यह एक दूसरा रेल मार्ग भी बन जाएगा। इसी प्रकार चंडीगढ़-बद्दी के बीच 1540.14 करोड़ की लागत से नई रेलवे लाइन बिछाने की परियोजना पर कार्य चल रहा है। इसके 33.23 किमी लंबे नए ट्रैक को बिछाने के लिए 300 करोड़ रुपये केद्र सरकार ने जारी करने की घोषणा की है। इस रेल लाइन के तैयार होने से हरियाणा का सीध संपर्क हिमाचल के साथ हो जाएगा।
इससे उद्योगों को गति मिलेगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसी प्रकार भानूपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेल लाइन की 6753.42 करोड़ की परियोजना के तहत 1700 करोड़ रुपये, राजपुरा-बठिंडा रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण की 2458.99 करोड़ की परियोजना के तहत अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए 99.98 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे ताकि लंबित परियोजनाओं को पूरा किया जा सके और यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी व नई ट्रेनों का संचालन आरंभ हो सके।
वर्जन
केंद्र सरकार की ओर से जारी किए बजट में इस बार अंबाला रेल मंडल के पांच अहम परियोजनाओं को फंड जारी किया गया है। इसमें चार नई रेलवे लाइन और चंडीगढ़ का रेलवे स्टेशन शामिल है। इन सभी पर कार्य चल रहे हैं। उम्मीद है कि आगामी समय में इन परियोजनाओं को पूरा कर लिया जाएगा।
मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला।