फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rs 5000 looted from a liquor shop employee at knife point

Ambala News: चाकू की नोक पर शराब ठेके के कारिंदे से पांच हजार की लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Rs 5000 looted from a liquor shop employee at knife point
बराड़ा। मलिकपुर गांव में शराब के ठेके पर दो नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आते ही बदमाशों में से एक ने थंबड़ निवासी रामकरण की गर्दन पर चाकू रख दिया। ठेके के हिसाब की राशि 5090 रुपये छीनकर भाग गए।
विज्ञापन

इस बीच चाकू रामकरण की एक अंगुली पर भी लग गया। बराड़ा थाना प्रभारी प्रमोद राणा व सीआईए नारायणगढ़ की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इलाके के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

थंबड़ गांव निवासी रामकरण ने बताया कि वह अपने गांव के करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मलिकपुर गांव स्थित ठेके पर काम करता है। शनिवार रात को करीब 8.30 बजे वह अपना काम समेटने लगा और दिनभर का हिसाब किताब कागज पर लिख रहा था। इसी दौरान दो युवक मुंह पर कपड़ा लपेटे आए और उससे रुपये छीन लिए, जब उसने विरोध किया तो चाकू उसकी अंगुली पर लग गया। रामकरण ने बताया कि वह बदमाश बाइक पर गांव फोक्सा की तरफ से आए थे और उसी तरफ भाग गए। रामकरण ने शोर भी मचाया, लेकिन आसपास खेत होने के कारण कोई नहीं था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed