फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rs 24743 withdrawn on the pretext of increasing credit card limit, case registered

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बहाने निकाले 24743 रुपये, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rs 24743 withdrawn on the pretext of increasing credit card limit, case registered
अंबाला। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने और अपडेट करने के बहाने ठग ने पीड़ित से ऑनलाइन जानकारी लेने के बाद खाते से 24743 रुपये निकाल लिए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी अंबाला को सात दिसंबर 2021 को दी शिकायत के बाद इस मामले की जांच चौकी नंबर एक ने की थी। जिसमें पुरानी घास मंडी शहर निवासी मुहम्मद फैजी ने बताया कि उसे एक दिसंबर 2021 को कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसके आरबीएल के क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कही। इसके बाद ठग ने कहा कि उसका कार्ड भी अपडेट होगा। उसके नंबर पर ओटीपी आया, जिसे न बताने पर ठग ने कस्टमर केयर से बात की। इसके बाद पीड़ित को एक अन्य नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उसे कस्टमर केयर बताते हुए पूरी जानकारी लेकर खाते से 24743 रुपये निकल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed