फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rs 1.79 crore will be spent on fancy lights, tender issued

Ambala News: फैंसी लाइटों पर खर्च होंगे 1.79 करोड़, निविदा जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.79 crore will be spent on fancy lights, tender issued
स्टाफ रोड पर लगी फेंसी लाइट्स। संवाद
अंबाला। 1.79 करोड़ की लागत से छावनी में फैंसी लाइट्स लगेंगी। नगर परिषद ने फैंसी लाइट्स की ओर से निविदा जारी कर दी है। नप से प्राप्त जानकारी अनुसार इस योजना के तहत दो तरह के फैंसी लाइट्स के पोल प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसमें 11 मीटर के 100 खंभे मंगाए हैं जबकि 7-8 मीटर के 250 खंभे मंगाए गए हैं। इन खंभों को एक दूसरे से कुछ दूरी पर लगाया जाएगा। नप की योजना है कि बाजार के डिवाइडरों और जहां-जहां फुटपाथ बनाए जाने हैं, वहां पर इन फैंसी खंभों को लगाया जाए। एक ही प्वाइंट से इन खंभों को बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा ताकि फैंसी लाइट्स को जलाने व बंद करने में कोई परेशानी न हो, अगर इस दौरान एक फैंसी लाइट्स में दिक्कत आ भी जाए तो अन्य फैंसी लाइट्स बंद न हों। इसके अलावा योजना के तहत बाजार के फुटपाथों पर बैठने के लिए बैंच आदि का भी प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन

50 लाख से लगाई 150 लाइट्स
नगर परिषद ने कुछ समय पहले अंबाला के सभी प्रमुख रास्तों पर फैंसी लाइट्स लगाने का काम शुरु करवाया था। लगभग 50 लाख की योजना के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में 150 खंभे लगाए गए हैं। इन पर फैंसी लाइट्स लगा दी गई हैं और अब इनके सौंदर्यीकरण को लेकर मार्बल लगाने का काम चल रहा है। यह फैंसी लाइट्स रेलवे रोड, स्टाफ रोड, फारुखा खालसा स्कूल के सामने, राय मार्केट, सदर बाजार के कुछ हिस्से में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
फैंसी लाइट्स के लिए निविदा लगाई है। योजना के तहत छावनी के सभी प्रमुख रास्तों और अन्य बाजारों में भी फैंसी लाइट्स लगाई जाएंगी। लगभग 1.79 करोड़ की इस योजना के तहत 350 खंभे लगाए जाएंगे। इसमें 100 बढ़े और 250 के करीब छोटे खंभे हैं। इससे बाजार और अन्य क्षेत्र काफी आकर्षक नजर आएंगे।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed