फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rs 1.35 lakh withdrawn from the bank accounts of a retired teacher and her husband.

Ambala News: रिटायर्ड शिक्षिका और पति के बैंक खातों से निकाले 1.35 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.35 lakh withdrawn from the bank accounts of a retired teacher and her husband.
- नोडल साइबर थाना पंचकूला से अंबाला ट्रांसफर हुई जीरो प्राथमिकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया तरीका अपनाते हुए कैंट के महेश नगर निवासी एक बुजुर्ग दंपती संतीश आनंद के दो बैंक खातों से करीब 1 लाख 35 हजार 105 रुपये की राशि निकाल ली। पीड़ितों ने किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, पासवर्ड या कोई अन्य बैंकिंग विवरण साझा नहीं किया था। पंचकूला स्थित नोडल साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन से जीरो प्राथमिकी प्राप्त होने के बाद अब थाना साइबर क्राइम जिला अंबाला ने अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयानों में महेश नगर निवासी सतीश आनंद (68) ने बताया कि उनकी पत्नी नीरू आनंद आर्मी पब्लिक स्कूल से सेवानिवृत्त हैं। 25 जून को जब वे घर पर मौजूद थे, तो उन्होंने मोबाइल बैंकिंग एप के जरिए अपने बैंक खाते का विवरण चेक किया। खाता चेक करते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सदर बाजार शाखा में उनके और उनकी पत्नी के संयुक्त खाते से पहले 5 रुपये और उसके तुरंत बाद 4,980 की राशि अनधिकृत रूप से कट हो चुकी थी। पीड़ित ने बिना समय गंवाए तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाई। शुक्रवार और शनिवार को बैंक का अवकाश होने के कारण वे बैंक नहीं जा सके।
विज्ञापन


नंबर अपडेट कराने बैंक पहुंचे, तो दूसरे खाते से भी निकली थी नकदी
इसके बाद 29 जून को सतीश आनंद अपनी पत्नी के साथ बैंक खातों में मोबाइल नंबर अपडेट करवाने और धोखाधड़ी की जानकारी लेने बैंक पहुंचे। जब उन्होंने इंडियन ओवरसीज बैंक, जीएमएन कॉलेज शाखा में अपनी पत्नी नीरू आनंद के एकल खाता संख्या की जांच करवाई तो वहां एक और बड़ा झटका लगा। शातिरों ने इस खाते में भी सेंध लगा दी थी। इस खाते से 25 जून को 1 लाख, 25 हजार, 4,990 और फिर 29 जून को 130 रुपये की राशि अवैध रूप से ट्रांसफर कर ली गई थी। इस प्रकार ठगों ने दोनों बैंकों के खातों से कुल मिलाकर 1 लाख 35 हजार 105 रुपये की ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed