फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rs 133 crore cut in reconstruction of Cantt station

Ambala News: कैंट स्टेशन के नवनिर्माण में 133 करोड़ की कटौती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Rs 133 crore cut in reconstruction of Cantt station
अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण में 133 करोड़ की कटौती हो गई है। अब अंबाला कैंट का रेलवे स्टेशन 400 करोड़ नहीं बल्कि 277.80 करोड़ की लागत से तैयार होगा। यह अनुमानित लागत अंबाला मंडल के अधिकारियों द्वारा दिए गए प्रस्ताव के तहत रेल भूमि विकास प्राधिकरण ने तैयार की है, जबकि पहले जो अनुमानित लागत आरएलडी ने तैयार की थी। उसमें अंबाला रेल मंडल के किसी भी अधिकारी से मंत्रणा नहीं की गई और जब पहला प्रस्ताव रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष प्रस्तुत किया गया था तो उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए इस प्रस्ताव को वापस लौटा दिया था।
विज्ञापन

आरएलडी अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि अगला जो भी नया प्रस्ताव अंबाला कैंट स्टेशन के नवनिर्माण को लेकर तैयार किया जाएगा, उसमें अंबाला रेल मंडल के प्रबंधक सहित अन्य विभागीय अधिकारियों से आपसी तालमेल जरूरी होगा और उनकी बिना अनुमति के कोई भी प्रस्ताव मान्य नहीं होगा। अंबाला रेल मंडल के प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन






यह हुए बदलाव

नई प्रस्तावित योजना के तहत अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन परिसर को इस प्रकार तैयार किया जाएगा कि एक समय में यहां 10 से 15 हजार यात्री आराम से खड़े हो सकेंगे। वहीं रेलवे ओवरब्रिज का दायरा भी सात की जगह 12 मीटर किया जाएगा ताकि यात्री बिना किसी परेशानी के आसानी से आवागमन कर सकें। स्टेशन के लिए दूसरे आवागमन द्वार का निर्माण किया जाएगा जोकि रेलवे कॉलोनी की तरफ बनाया जाएगा। वहीं रेलवे परिसर में वेटिंग एरिया बनाया जाएगा। यहां बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी ताकि यहां बैठे यात्रियों को आसानी से ट्रेनों की जानकारी मिल सके। वहीं खानपान के स्टाल सहित भोजनालय को भी आधुनिक तरीके से आकर्षक ढंग से तैयार किया जाएगा। जनरल व आरक्षित टिकट काउंटर को इस प्रकार से तैयार किया जाएगा ताकि यात्री को टिकट लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और वो टिकट लेकर ऑटोमेटिक गेट से सीधा प्लेटफार्म पर पहुंचे। वहीं सुरक्षा को लेकर फेस रीडिंग वाले सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे ताकि अगर कोई शरारती तत्व स्टेशन पर आए तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस कर्मचारियों तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed