फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   RPF launches 'Operation Shishtachar'; 11 apprehended.

Ambala News: आरपीएफ ने चलाया ऑपरेशन शिष्टाचार, 11 पकड़े

Sun, 05 Jul 2026 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 05 Jul 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
RPF launches 'Operation Shishtachar'; 11 apprehended.
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए उपद्रवी। आरपीएफ
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था को भंग करने वालों के खिलाफ आरपीएफ ने सख्ती बरतनी शुरु कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार को आरपीएफ की टीम ने स्टेशन परिसर में अवैध रूप से घुसकर उपद्रव करने के आरोप में 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ये 11 व्यक्ति बिना किसी वैध कारण या अनुमति के रेलवे स्टेशन के प्रतिबंधित क्षेत्रों में घूम रहे थे। परिसर में इन्होंने यात्रियों के साथ अभद्रता कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा । मौके पर तैनात आरपीएफ के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए सभी 11 उपद्रवियों को दबोच लिया। गंभीर श्रेणी के 4 आरोपियों को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। वहीं अन्य 7 व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया गया और भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त चेतावनी देकर उन्हें छोड़ा गया। आरपीएफ प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे परिसर कोई सार्वजनिक पार्क नहीं है, जहां कोई भी आकर अनुशासन भंग करे। रेलवे अधिनियम के तहत अवैध प्रवेश और उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन की मर्यादा बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत आरपीएफ को दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed