फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Row over leadership in Saha Sarpanch organization

Ambala News: साहा सरपंच संगठन में प्रधानगी पर रार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Row over leadership in Saha Sarpanch organization
साहा। साहा सरपंच संगठन प्रधान मामले में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले में निवर्तमान प्रधान विकास ने साहा के बीडीपीओ कार्यालय में अपने समर्थन में सरपंचों को एकत्रित किया।
विज्ञापन

विकास ने आरोप लगाते हुए बताया कि साहा सरपंच संगठन के चुनाव में मौजूदा प्रधान ने धोखे से सरपंचों ने हस्ताक्षर कराए हैं। वहीं बीडीपीओ कार्यालय में निवर्तमान सरपंचों ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी ही नहीं थी। उन्हें पता ही नहीं था कि उनके हस्ताक्षर बैठक के लिए नहीं बल्कि साहा सरपंच संगठन के चुनाव के लिए लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विकास शर्मा ने बताया कि उनके समर्थन में आए 34 सरपंचों में से 15 सरपंच आज उनके विरोध में खड़े हुए हैं क्योंकि उन्होंने झूठ बोलकर उनके सामने एजेंडा रखा है। इसलिए उनके पास कोई पूर्ण बहुमत नहीं है। वहीं दूसरी तरफ फुलेल माजरा के सरपंच विजय कुमार ने बताया कि हमने किसी को भी झूठ बोलकर नहीं बुलाया और न ही किसी के फर्जी हस्ताक्षरों को किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed