फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Round of meetings started, manipulations for the post of chairman

बैठकों का दौर शुरू, चेयरमैन पद के लिए हो रहा जोड़तोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Round of meetings started, manipulations for the post of chairman
नारायणगढ़। आगामी 19 जून को नगरपालिका नारायणगढ़ के होने वाले चुनावों को लेकर अभी तक इनेलो पार्टी के अतिरिक्त किसी भी पार्टी ने चेयरमैन पद के प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है। सभी पार्टियों का बैठकों का दौर जारी है। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राम किशन गुज्जर के अनुसार, उनकी पार्टी दिल्ली में आज और कल होने वाली बैठक में यह निर्णय लेगी। इस दौरान नगरपालिका चुनाव पार्टी के चिह्न पर लड़ेगी या नहीं, इसका निर्ण भी लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चेयरमैन और पार्षदों के पद पर लड़ने वाले लोगों के नामों के बारे में अभी विचार विमर्श हो रहा है। शीघ्र ही उनके नामों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, जजपा नारायणगढ़ के शहरी प्रधान मदन लाल चानना ने बताया कि बुधवार को चंडीगढ़ में उनकी पार्टी के पदाधिकारियों की एक बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने ली थी। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी नगरपालिका चुनाव भाजपा के साथ मिलकर ही लड़ेंगे। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा ने बताया कि 28 मई को हिसार में भाजपा की एक बैठक प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में होगी। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री सहित प्रदेश के आला अधिकारी भी शामिल होंगे। इस बैठक में जो निर्णय होगा उस पर अमल किया जाएगा। बता दें कि भाजपा के दो सर्वेयर गत तीन दिन से नारायणगढ़ में डेरा डाले हुए हैं। वे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चुनावों को लेकर विचार विमर्श कर रहे हैं।
विज्ञापन

आप सभी 15 वार्ड के साथ चेयरमैन के लिए लड़ेगी
आम आदमी पार्टी (आप) के नगरपालिका नारायणगढ़ क्षेत्र के प्रभारी गुरपाल सिंह अकबरपुर के अनुसार, उनकी पार्टी चेयरमैन और 15 वार्डों में पार्षद का चुनाव भी लड़ेगी। उन्होंने बताया कि उनके पास वार्डों में पार्षद पद का चुनाव लड़ने वाले 20 और चेयरमैन के लिए छह लोगों के नाम आ चुके हैं जो पार्टी हाईकमान को भेज दिए गए हैं। गुरपाल ने बताया कि 30 मई तक सर्वे पूरा हो जाने के उपरांत ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तो आने वाला समय ही बताएगा कि नगरपालिका नारायणगढ़ में किस पार्टी का चेयरमैन और किस पार्टी के ज्यादा पार्षद बनेंगे। वैसे अभी से भाजपा और कांग्रेस चेयरमैन पद का चुनाव लड़ने के लिए कतार लगी हुई है। इसका निर्णय दोनों पार्टियों के आला अधिकारी ही करेंगे कि कौन सा प्रत्याशी चेयरमैन पद का चुनाव जीतने का दम रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed