फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rottweiler attacks young man, bites him 20 times

Ambala News: युवक पर रॉटवीलर का हमला, 20 जगह काटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Rottweiler attacks young man, bites him 20 times
अंबाला। शाहबाद में अरोड़ा मोर्ट्स के निकट लगे टावर ठीक करने वाले फील्ड टेक्नीशियन पर पालतू रॉटवीलर कुत्तों ने हमला कर दिया। यह घटना सोमवार शाम छह बजे की है। करीब चार से ज्यादा कुत्तों ने अंबाला सिटी के मोती नगर निवासी 21 वर्षीय शाहजेब की टांगों पर करीब 20 जगह काटा।
विज्ञापन

शाहजेब की एक जगह से टांग पर इस कद्र काटा कि मांसपेशियां तक बाहर आ गई थी। घायल ने बताया कि हमला करने वाले पालतू कुत्तों की संख्या चार से ज्यादा थी लेकिन वह ठीक से देख नहीं पाया। यह कुत्ते टावर लगवाने वाले मालिक के थे। वह जैसे ही गेट खोलकर भीतर जाने लगा तो अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन

अंबाला से शाहाबाद गया था शाहजेब

घायल शाहजेब ने बताया कि वह टाटा कम्यूनिकेशन कंपनी में कार्यरत है। कंपनी की तरफ से शिकायत मिलने पर वह अपनी कंपनी के ही तीन साथियों के साथ शाहबाद टावर ठीक करने के लिए गया था। उसके दो साथी तो गेट खोलकर टावर पर चढ़ गए थे। कुछ ही देर में वह गेट खोलकर भीतर जाने लगा तो कुत्तों ने हमला कर दिया। वह कंपनी अधिकारियों के संज्ञान में मामला डालने के बाद नजदीकी थाने में भी जल्द शिकायत देंगे। शाहजेब ने बताया कि वह मोती नगर में ही किराये के मकान में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed