{"_id":"613680798ebc3e608868c124","slug":"rohini-of-shimla-got-the-title-while-poonam-of-zirakpur-got-the-title-of-mrs-punjaban-ambala-news-knl823740178","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला की रोहिनी को मिस तो जीरकपुर की पूनम मिसेज पंजाबन को मिला खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला की रोहिनी को मिस तो जीरकपुर की पूनम मिसेज पंजाबन को मिला खिताब
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अध्यापक दिवस की संध्या पर अंबाला शहर के एक निजी रेस्तरां में मिस एवं मिसेज पंजाबन प्रतियोगिता करवाई गई। यह प्रतियोगिता रविवार देर रात तक चली। प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश की महिलाओं ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में मेयर शक्तिरानी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नहीं है कि जब महिलाएं आगे आई हैं। महिलाओं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं।
महिलाओं की बदौलत ही आज मिस व मिसेज पंजाबन प्रतियोगिता का आयोजन हो पाया। प्रतियोगिता में मिस पंजाबन का पुरस्कार शिमला की रोहिनी चौहान व मिसेज पंजाबन का खिताब जीरकपुर की पूनम ने जीता। मेहर गिल, रुचि महाजन, अंजली आस्था व एंजलिका पिपलानी सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर मौजूद रहीं। इसके अलावा कार्यक्रम में मिकू पंडित, पार्षद राकेश सिंगला, पार्षद फकीरचंद, पार्षद राजेश मेहता, पार्षद जसबीर सिंह, पार्षद सरदूल सिंह, पार्षद अमनदीप कौर, पार्षद राजिंद्र कौर, जसबीर जस्सी, सिदार्थ गुलाटी, राज कुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।