{"_id":"65ea27694144eed939086717","slug":"roadways-passengers-get-relief-now-bus-operations-start-for-patiala-ambala-news-c-36-1-amb1002-119493-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रोडवेज यात्रियों को मिली राहत, अब पटियाला के लिए बस संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रोडवेज यात्रियों को मिली राहत, अब पटियाला के लिए बस संचालन शुरू
विज्ञापन
अंबाला। पीआरटीसी, पंजाब रोडवेज और पंजाब की प्राइवेट बसों की तर्ज पर अंबाला डिपो ने 27 दिन बाद पटियाला के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। वीरवार को छावनी बस अड्डे से बसें यात्रियों को लेकर ग्रामीण रूटों से हाेते हुए पटियाला पहुंचीं। बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
दरअसल, 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए अंबाला डिपो के अधिकारियों ने 10 फरवरी से रोडवेज की पटियाला, जालंधर और अमृतसर मार्ग की बसों को बंद कर दिया था। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 10 दिन बाद 20 फरवरी को पीआरटीसी ने अपनी पटियाला और लुधियाना के लिए ग्रामीण मार्गों से बसों का संचालन शुरू कर दिया था लेकिन अंबाला डिपो की बसें बंद रहीं। अब लंबे इंतजार के बाद वीरवार की सुबह आठ बजे अंबाला छावनी बस अड्डा से पटियाला के लिए अधिकारियों ने पहली बस भरकर रवाना की। इसके आधे घंटे बाद ही यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज ने दूसरी बस को पटियाला के लिए रवाना किया। यह बस अंबाला छावनी बस अड्डा से अंबाला सिटी बस स्टैंड, गनौर, बहादुरगढ़ होते हुए पटियाला पहुंची। इस तरह अंबाला से पहले दिन पटियाला के लिए रोडवेज ने चार बसों का संचालन किया।
वीरवार को अंबाला डिपो ने अंबाला छावनी बस अड्डे से चार बसों का पटियाला के लिए संचालन किया है। यह चारों बसें ग्रामीण मार्गों से होते हुए पटियाला पहुंचीं। शुक्रवार से रूट पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसें बढ़ाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
अजित सिंह, अड्डा इंचार्ज, अंबाला छावनी।