Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Roadways employees will go on strike on 5th and 6th

Ambala News: रोडवेज कर्मचारी पांच व छह को करेंगे हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees will go on strike on 5th and 6th
अंबाला शहर ​स्थि​त रोडवेज वर्कशाप में हड़ताल को लेकर गेट मीटिंग के दौरान मौजूद रोडवेज कर्मचारी। - फोटो : self
बैठक में सरकार की नीतियों के खिलाफ हड़ताल को सफल बनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने पांच व छह नवंबर को प्रस्तावित दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की तैयारी शुरू कर दी है। अंबाला डिपो में आयोजित बैठक में कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया। मोर्चा का कहना है कि यह हड़ताल रोडवेज के अस्तित्व और आम जनता के हितों की लड़ाई है।
बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के प्रमुख नेताओं जयबीर घणघस, वीरेंदर सिंगरौहा, मायाराम, कृष्ण नोहरा, नीरज शर्मा, चंद्रभान सोलंकी और राजेश जांगड़ा ने कहा कि यह हड़ताल केवल कर्मचारियों के अधिकारों के लिए नहीं है। यह हरियाणा रोडवेज के अस्तित्व को बचाने की लड़ाई है। साथ ही, आम जनता के लिए सस्ती सरकारी यात्रा और बेरोजगार युवाओं के रोजगार को सुरक्षित करने का प्रयास है। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार निजी परमिट, किलोमीटर योजना और महंगी ठेके की विद्युत बसों के जरिये सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को खत्म कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस नीति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नेताओं ने यह भी कहा कि यह हड़ताल सीधे तौर पर आम जनता के हितों से जुड़ी हुई है। वर्तमान में चल रही निजी बसों में बुजुर्गों, छात्रों और महिलाओं को रियायती व सरकारी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। यह जनता के साथ सीधा खिलवाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्रमुख मांगें और सुरक्षा
मोर्चा ने कई प्रमुख मांगें उठाई हैं। इनमें प्रत्येक गांव तक सरकारी बस सेवा पहुंचाना शामिल है। स्कूल-कॉलेज के समय छात्राओं के लिए विशेष बसें चलाने की भी मांग की गई है। इसका उद्देश्य बेटियों को सुरक्षित शिक्षा ग्रहण करने में मदद करना है। सरकार को एक सात सूत्री मांग-पत्र सौंपा गया है। इसमें सरकारी बेड़ा बढ़ाने की मांग प्रमुखता से शामिल है। पक्की भर्ती करने और मानी हुई आर्थिक मांगें लागू करने की भी मांग की गई है। इस अवसर पर रविंदर राणा, बलविंदर सैनी, बिजेंद्र जांगड़ा, राजेश फौजी और नवीन माडा जैसे डिपो स्तर के नेता भी मौजूद रहे।

अंबाला शहर स्थित रोडवेज वर्कशाप में हड़ताल को लेकर गेट मीटिंग के दौरान मौजूद रोडवेज कर्मचारी।

अंबाला शहर स्थित रोडवेज वर्कशाप में हड़ताल को लेकर गेट मीटिंग के दौरान मौजूद रोडवेज कर्मचारी।- फोटो : self

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed