फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Roadways employees stage a massive protest, laying siege to Transport Minister Anil Vij's residence in ambala

Ambala: परिवहन मंत्री अनिल विज के आवास का रोडवेज कर्मचारियों ने किया घेराव, तोड़े बेरिकेड्स; देखें VIDEO

Sat, 25 Jul 2026 03:28 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: मयूर शर्मा Updated Sat, 25 Jul 2026 03:28 PM IST
सार

कर्मचारियों ने माइक के जरिए अनिल विज को खुद ज्ञापन लेने के लिए कहा और इसके लिए आधे घंटे का अल्टीमेटम दिया। जब मंत्री बाहर नहीं आए, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया।

विज्ञापन
Roadways employees stage a massive protest, laying siege to Transport Minister Anil Vij's residence in ambala
परिवहन मंत्री के आवास का घेराव, बेरिकेड्स तोड़े - फोटो : संवाद

विस्तार

विभिन्न मांगों को लेकर सांझा मोर्चे के नेतृत्व में शनिवार को हरियाणा के अलग-अलग जिलों से आए रोडवेज कर्मचारियों ने अंबाला में परिवहन मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान जब अधिकारियों ने कर्मचारियों से ज्ञापन लेने का प्रयास किया, तो कर्मचारियों ने साफ इनकार कर दिया और मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने माइक के जरिए अनिल विज को खुद ज्ञापन लेने के लिए कहा और इसके लिए आधे घंटे का अल्टीमेटम दिया। जब मंत्री बाहर नहीं आए, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। एक तरफ पुलिस प्रशासन और दूसरी तरफ आक्रोशित रोडवेज कर्मचारी आमने-सामने आ गए। बेरिकेड्स तोड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त जद्दोजहद हुई।
विज्ञापन




गुस्साए कर्मचारियों ने पहली बेरिकेडिंग तोड़ दी और दूसरी बेरिकेडिंग हटाने का प्रयास करने लगे। यहां भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी जोर-आजमाइश हुई। हालांकि, बाद में पुलिस अधिकारियों की समझाइश पर कर्मचारी शांत हुए और पीछे हटे। माहौल को देखते हुए आखिरकार परिवहन मंत्री अनिल विज खुद बाहर आए। उन्होंने रोडवेज कर्मचारियों की बातें सुनीं और उनसे ज्ञापन लिया। मंत्री ने कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए अगले महीने बैठक करने और सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा का समय दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed