फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Roadways employees celebrated martyrdom day of Sardar Narendra Singh

Ambala News: सरदार नरेंद्र सिंह का रोडवेज कर्मचारियों ने मनाया शहादत दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees celebrated martyrdom day of Sardar Narendra Singh
अंबाला। छावनी के लाल कुर्ती बाजार स्थित सनातन धर्म शिव मंदिर की धर्मशाला में वीरवार का सरदार नरेंद्र सिंह उर्फ काका का शहादत दिवस मनाया गया। रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने प्रेरणा दिवस के रूप में इस कार्यक्रम को मनाया। दरअसल साल 2013 में प्राइवेट परमिट देने और निजीकरण के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सरदार नरेंद्र सिंह ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। तभी से रोडवेज यूनियन इस दिन शहादत दिवस मनाती हैं।
विज्ञापन

निजीकरण नीति का विरोध करें कर्मचारी
कार्यक्रम में राज्य प्रधान सरदार निशान सिंह ने बताया कि रोडवेज कर्मचारी निजीकरण नीति का विरोध करें। सरकार कर्मचारियों की समस्याओं पर समझौता तो कर लेती है मगर मांगों को धरातल पर लागू नहीं करती है। कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान हो इसके लिए संगठन परिवहन मंत्री और महानिदेशक को वार्ता के लिए समय देने को लेकर पत्र लिख चुका है। मगर वह मिलने का समय नहीं दे रहे हैं। इस कारण कर्मचारियों की समस्याएं कम न होकर दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं। कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भत्ते का भुगतान नियमों को ताक पर रख कर कर रहे
राज्य महासचिव जयबीर घणघस ने बताया कि अधिकारियों द्वारा चालक, परिचालकों से अपने मनमाने तरीके से रात्रि ठहराव व रात्रि ठहराव भत्ते का भुगतान नियमों को ताक पर रख कर किया जा रहा है। चालक, परिचालकों, उपनिरीक्षक, निरीक्षक और कर्मशाला कर्मचारियों को मिलने वाले देय अवकाशों को कम कर दिया है। ऐसे में कर्मचारियों को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। इसके बाद रोडवेज पदाधिकारियों की ओर से नरेंद्र सिंह की पत्नी जसवंत कौर को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed