फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Roadways employees across the state roared in support of their demands and marched to the Transport Minister's residence.

Ambala News: मांगों के समर्थन में गरजे प्रदेशभर के रोडवेज कर्मचारी, परिवहन मंत्री के आवास तक निकाला मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees across the state roared in support of their demands and marched to the Transport Minister's residence.
परिवहन मंत्री अनिल विज को ज्ञापन सौंपते हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ
- मंत्री ने कर्मचारियों को दिया आश्वासन, 9 जून को यूनियन शिष्टमंडल के साथ करेंगे बात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) के आह्वान पर रविवार को छावनी बस अड्डे पर रोडवेज कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदेश के सभी 24 डिपो और सब-डिपो से आए कर्मचारियों ने अंबाला कैंट बस अड्डे से परिवहन मंत्री अनिल विज के आवास तक मार्च निकाला। कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए परिवहन मंत्री ने यूनियन की वार्तालाप कमेटी को अपने आवास पर बुलाया और मांगों पर चर्चा की। मंत्री ने घोषणा की है कि 9 जून 2026 को वह रोडवेज विभाग के सभी आला अधिकारियों के साथ यूनियन की वार्तालाप कमेटी से लंबित मांगों पर बैठक करेंगे और उनका समाधान निकालेंगे।
प्रदर्शन से पूर्व बस स्टैंड पर जनसभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद और मंच संचालन महासचिव सुमेर सिवाच ने किया। जनसभा में सरबत सिंह पूनिया, शिव कुमार श्योराण, जरनेल सिंह, गुलशन भारद्वाज व अन्य नेताओं ने सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग का निजीकरण कर इसे बड़े पूंजीपतियों को सौंपने की तैयारी की जा रही है, तथा नई श्रम संहिताओं के जरिए कर्मचारियों के हड़ताल करने के संवैधानिक अधिकार को छीना जा रहा है।
विज्ञापन


कर्मचारियों की मुख्य मांगें-
परिवहन विभाग का निजीकरण तुरंत प्रभाव से रोका जाए और बेड़े में 10 हजार नई सरकारी बसें शामिल की जाएं। न्यायालय के आदेशानुसार एचकेआरएन और अन्य सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। प्रदर्शन के दौरान इस संबंध में याचिका फॉर्म भी मंत्री को सौंपे गए। चालकों का वेतनमान 53,100 तथा परिचालकों व लिपिकों का वेतनमान 35,400 लागू किया जाए। चालकों-परिचालकों को महीने में 30 रात्रि ठहराव का भुगतान मिले और साल में 33 अर्जित अवकाश पूर्व की भांति लागू किए जाएं। चालकों की पदोन्नति के लिए अड्डा इंचार्ज के 194 पद सृजित हों, 2008 में भर्ती परिचालकों को उप-निरीक्षक बनाया जाए और 10 वर्ष का बकाया बोनस तुरंत दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन तेज करने की चेतावनी
यूनियन के महासचिव सुमेर सिवाच ने बताया कि यदि मांगों का समय पर समाधान नहीं हुआ, तो सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आगामी रणनीति के तहत यूनियन जल्द सदस्यता अभियान शुरू करेगी। इसके बाद 30 जुलाई तक प्रत्येक जिले में कर्मचारी रैली, अगस्त माह में जेल भरो आंदोलन और अंतत अक्टूबर माह में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पर महापड़ाव डाला जाएगा।

परिवहन मंत्री अनिल विज को ज्ञापन सौंपते हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ

परिवहन मंत्री अनिल विज को ज्ञापन सौंपते हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ

परिवहन मंत्री अनिल विज को ज्ञापन सौंपते हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ

परिवहन मंत्री अनिल विज को ज्ञापन सौंपते हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ

परिवहन मंत्री अनिल विज को ज्ञापन सौंपते हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ

परिवहन मंत्री अनिल विज को ज्ञापन सौंपते हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed