फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Roadways deployed six buses for election duty, routes are getting affected

Ambala News: रोडवेज ने चुनाव ड्यूटी में लगाईं छह बसें, रूट हो रहे प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Roadways deployed six buses for election duty, routes are getting affected
अंबाला। हरियाणा में अक्तूबर पहले सप्ताह में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों को लेकर आचार संहिता लगी हुई है। अधिकारी से लेकर कर्मचारी और नेता सभी चुनावों में लगे हुए हैं। इसके अलावा अंबाला में सीआरपीएफ के जवान आए हुए हैं। इन जवानों की अंबाला में विभिन्न चौकों पर डयूटी लगी हुई हैं। जवानों को लेकर आने और वापस छोड़ने का जिम्मा रोडवेज की बसों को सौंपा गया है। इसके लिए अधिकारियों ने चुनाव ड्यूटी में रोडवेज की छह बसें लगाई हैं।
विज्ञापन

इन बसों के कारण बराड़ा, चंडीगढ़, सहारनपुर, कोडवा, कालका, नारायणगढ़, दिल्ली और चंडीगढ़ के रूट हो रहे प्रभावित हो रहे हैं और यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं बसों का संचालन बंद होने के कारण अंबाला छावनी और अंबाला सिटी बस अड्डे पर यात्रियों को बसों को इंतजार करना पड़ रहा है। काफी देर तक इंतजार करने के बाद अन्य बसों में यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन मार्गाें पर दौड रहीं थीं यह बसें
गंगनपुर से बराडा, बराड़ा से चंडीगढ़, बराड़ा से चंडीगढ़ से सहारनपुर, इसके अलावा एक स्पेशल बस जो लोकल अंबाला में ही चलती थी। इस बस का कोडवा से अंबाला सिटी मार्ग संचालन होता था। वहीं अंबाला कैंट से कालका मार्ग की बस का संचालन बंद कर दिया। इसके बाद नारायणगढ़ से शहजादपुर की बस। एक और स्पेशल बस जो रात के समय में यात्रियों को दिल्ली से चंडीगढ़ पर सर्विस दे रही थी। लेकिन अब इस बसा का संचालन बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed