{"_id":"65ecd97a6422172d570b1b34","slug":"road-will-be-built-from-ekta-vihar-to-tangri-dam-ambala-news-c-36-1-amb1001-119602-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एकता विहार से टांगरी बांध तक बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एकता विहार से टांगरी बांध तक बनेगी सड़क
विज्ञापन
c
गौरतलब है कि एकता विहार से लेकर टांगरी बांध तक लगभग ढाई किलोमीटर की सड़क काफी खस्ताहाल में है। बारिश के दिनों में तो इस सड़क से निकलना मुश्किल हो जाता था। स्थानीय लोग सड़क के नवनिर्माण को लेकर कई बार गुहार लगा चुके थे, बावजूद इसके सड़क निर्माण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। जब मामला गृहमंत्री के संज्ञान में आया तो उन्होंने सड़क की अनुमानित लागत को तैयार करने के लिए नगर परिषद को निर्देश दिए थे।
इसके बाद कनिष्ठ अभियंताओं ने सड़क की रुपरेखा तैयार की थी और फिर ढाई करोड़ के प्रस्ताव को तैयार करके मुख्यालय भेज दिया था। पिछले दिनों में निकाय मंत्री के साथ हुई बैठक के दौरान सड़क निर्माण को लेकर स्वीकृति प्रदान कर दी गई थी।
20 कॉलोनियां, 45 हजार लोग
एकता विहार से टांगरी बांध की तरफ जाने वाले यह सबसे प्रमुख और व्यस्त सड़क है। इस सड़क के ईद-गिर्द लगभग 20 से अधिक कॉलोनियां बसी हुई हैं। अगर स्थानीय निवासियों की बात करें तो उनकी संख्या भी लगभग 45 हजार से अधिक है। अंबाला छावनी की एक चौथाई आबादी का हिस्सा एकता विहार के आसपास और मिल के पीछे जाने वाले रास्ते पर बसा हुआ है। इसलिए सड़क के निर्माण को लेकर पिछले कई वर्षों से लोग इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
वर्जन
एकता विहार से टांगरी बांध तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस पर लगभग ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क की निविदा लगा दी गई है, जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी करके काम शुरु करवा दिया जाएगा।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।