फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Road safety committee agendas are prepared every month but accidents do not decrease

Ambala News: हर माह बन रहे सड़क सुरक्षा समिति के एजेंडे फिर भी नहीं घटे हादसे

Tue, 22 Jul 2025 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 22 Jul 2025 03:15 AM IST
विज्ञापन
Road safety committee agendas are prepared every month but accidents do not decrease
अंबाला सिटी। सड़क हादसों को लेकर प्रत्येक माह सड़क सुरक्षा समिति की बैठक होती है। जिसमें हादसों में हाेने वाली मौतों में कमी पर नए- नए एजेंडा तैयार किए जाते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद भी न हादसों में मरने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। इस वर्ष जून माह तक का आंकड़ा देखें तो अभी तक 205 हादसे हुए हैं। जिसमें 133 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं 119 लोग घायल हुए हैं। वहीं पिछले वर्ष के आंकड़ों के अनुसार जून माह तक 229 हादसे हुए थे। जिनमें 115 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 156 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

जग्गी सिटी सेंटर के पास सबसे अधिक मौतें : मुलाना बस स्टैंड पर वर्ष 2022 से अब तक 24 हादसे हो चुके हैं। जिनमें नौ लोग घायल हुए हैं। वहीं नौ लोगों ने अपनी जान गवाई है। वहीं अंबाला छावनी बस स्टैंड के नजदीक वर्ष 2022 से लेकर अब तक 35 हादसे हुए हैं जिसमें 15 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जग्गी सिटी सेंटर के पास वर्ष 22 से लेकर अब तक 38 हादसे हो चुके हैं। जिनमें 18 लोगों की मौत हुई है तो वहीं 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अग्रसेन चौक से लेकर मानव चौक तक वर्ष 2022 से लेकर अभी तक करीब 25 हादसे हो चुके हैं। जिनमें सात लोगों की जान गई तो वहीं 4 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed