फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Road in front of main market of Vikas Vihar

विकास विहार की मेन मार्केट के सामने धंसी सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Road in front of main market of Vikas Vihar
अंबाला सिटी के विकास विहार मार्केट के सामने सड़क के बीच बना गडढा। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। विकास विहार के सामने से गुजरने वाली मुख्य सड़क सीवरेज के कारण धंस गई। इस कारण सड़क के बीच में करीब तीन फीट गहरा गड्ढा बन गया। यह गड्ढा आवाजाही कर रहे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस कारण हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

विकास विहार मार्केट के दुकानदारों का कहना है कि सड़क से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन चालक गुजरते हैं। सड़क के बीच गड्ढा होने के कारण वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि विकास विहार की मेन मार्केट के सामने सड़क के साथ लगते क्षेत्र में मेन सीवरेज चल रहा है। 10 दिन पहले भारी भरकम वाहन के कारण सड़क सीवरेज में धंस गई। दुकानदारों ने प्रशासनिक अधिकारियों से समस्या का तुरंत समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

करीब 10 दिन पहले यहां से गुजर रहे एक भारी वाहन के कारण सड़क सीवरेज में धंस गई। जिसकी सूचना नगर निगम को दी गई, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी ने आज तक इस समस्या पर संज्ञान लेने की जहमत नहीं उठाई। वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भारत भूषण, स्थानीय दुकानदार
सड़क के बीच बने इस गड्ढे में आए दिन वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। खासतौर पर रात के समय यह गड्ढा वाहन चालकों को दिखाई नहीं देता। इस कारण इस गड्ढे में वाहन गिरने के कारण चालक चोटिल हो रहे हैं। प्रशासन आवाजाही को देखते हुए इस गड्ढे का समाधान करें।
- रजनीश कुमार सैनी, स्थानीय दुकानदार
इस सड़क से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है। वहीं सड़क के बीच बने इस गड्ढे के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूर दराज से आए वाहन चालकों को इसकी जानकारी नहीं होती। जिसके चलते वे हादसे का शिकार हो रहे हैं।
- अजय कुमार, स्थानीय दुकानदार
विकास विहार की मेन मार्केट के सामने से गुजर रही सड़क के साथ लगते क्षेत्र में सड़क के नीचे सीवरेज चल रहा है। सड़क सीवरेज में करीब तीन फीट तक धंस चुकी है। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान हो जाता है तो बड़ा हादसा होने से बचाया जा सकता है।

- राजेश कुमार, स्थानीय दुकानदार
विकास विहार के सामने सीवरेज में सड़क धंस जाने की जानकारी संज्ञान में नहीं है। यदि किसी प्रकार की समस्या सड़क के बीच हो रही है तो उसको तुरंत प्रभाव से चेक करवाया जाएगा। वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
-अमन ढांडा, डीएमसी नगरनिगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed