फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Risk of infection due to congestion in markets, Ambla

बाजारों में भीड़ से संक्रमण का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Risk of infection due to congestion in markets, Ambla
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद भी बाजारों, गली-मोहल्लों सहित अधिकांश स्थानों पर न तो लोग मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। ऐसे हालात छावनी बस अड्डे की सब्जी मंडी से लेकर हिल रोड और बब्याल रोड पर लगने वाली मार्केट में नजर आए। खुद रेहड़ी वाले व दुकानदार बिना मास्क ग्राहकों को सामान बेच रहे हैं।
कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। रोजाना मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है और कोरोना संक्रमितों से भी अस्पतालों में भी हालात गंभीर होते जा रहे हैं। इसके बाद भी आमजन कोरोना महामारी को गंभीरता से नहीं ले रहा। आज भी लोग बिना मास्क के ही भीड़भाड़ वाले बाजारों में जाने से परहेज नहीं कर रहे। शुक्रवार सुबह छावनी के बाजारों में हालात चौकाने वाले नजर आए। अधिकांश बाजारों में दुकानदार बिना मास्क के नजर आए। किसी भी दुकान पर न तो कोई सूचना पट्ट नजर आया, जिस पर कोविड नियमों के पालन की जानकारी दी गई हो, वहीं ग्राहक भी बिना मास्क के ही सामान खरीदते नजर आए।
विज्ञापन

दयालबाग से बब्याल रोड पर लगी सब्जी मंडी में हालात काफी खराब नजर आए। सड़क पर लगी रेहड़ियां एक-दूसरे से सट कर खड़ी थी। इन रेहड़ियों से जाम तो लग ही रहा था, लेकिन बिना मास्क के रेहड़ी वाले और ग्राहक कोविड नियमों की सरेआम अवहेलना करते नजर आए। इसी प्रकार हिल रोड सब्जी मंडी से लेकर सदर बाजार चौक तक सड़क किनारे लगी रेहड़ियों पर भी ऐसे ही हालात नजर आए। पुलिस के सायरन की आवाज सुनते ही दुकानदार मुंह पर मास्क लगा रहे थे और पुलिस के जाते ही मुंह से मास्क नीचे उतर रहे थे। वहीं छावनी बस अड्डे के नजदीक सब्जी मंडी के बाहर भी हालात काफी बदतर नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किए जा रहे चालान
दुकानदारों को मास्क लगाने के निर्देश दिए गए हैं। नप की टीम लगातार बाजारों का मुआयना कर रही है और बिना मास्क लोगों के चालान काट रही है। अगर कहीं नियमों की अवहेलना हो रही है तो शिकंजा कसा जाएगा। - राजेश कुमार, सचिव नप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed