फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rising temperature increased the problems of the common man

बढ़ते तापमान ने बढ़ाई आमजन की परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Rising temperature increased the problems of the common man
अंबाला सिटी। जिले का तापमान लगातार बढ़ रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो तेजी के साथ बढ़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले एक सप्ताह में तापमान बढ़कर 42 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वहीं शनिवार जिले का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार इस दिन सबसे अधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में बढ़ता तापमान आमजन की परेशानी बढ़ाने वाला है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव दिख रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तपिश अपना रंग दिखाना शुरू देती है, दोपहर होते-होते धूप में चल पाना मुश्किल हो जाता है। वहीं शाम के समय चलने वाली हवाओं में भी गर्मी महसूस होने लगी है। इस कारण लोग देर शाम घरों से बाहर निकलते हैं।
विज्ञापन

त्वचा को ढककर निकलें घर से बाहर
डॉ. रवि ने बताया कि गर्मी में जब भी घर से बाहर निकलें तो त्वचा को पूरी तरह से ढककर कर निकलें। तेज धूप होने के कारण त्वचा पर बुरा प्रभाव पड़ता है जो त्वचा के लिए किसी भी तरह से बेहतर नहीं है। इसके अलावा त्वचा से जुड़ी बहुत सी बीमारियां सामने आती हैं, जिनका समय पर इलाज करवाना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि गर्मी में मुख्य रूप से त्वचा का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह रहा तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम तापमान
25 मार्च 36.8 18.9 डिग्री
30 मार्च 37.9 21.4 डिग्री
31 मार्च 37.7 19.4 डिग्री
01 अप्रैल 37.8 20.2 डिग्री
02 अप्रैल 37.1 21.6 डिग्री
03 अप्रैल 37.8 20.5 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed