फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   drug smuggler committed suicide in jail

हेरोइन तस्करी के आरोपी ने सीआइए कस्डटी में फंदा लगाकर की आत्महत्या, 28 केस थे मृतक पर

Mon, 15 Jun 2020 03:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Jun 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
drug smuggler committed suicide in jail
प्रतीकात्मक तस्वीर
हेरोइन तस्करी में सेक्टर-10 से पकड़े गए कैंट छोटा बाजार वासी छोटा रिंकू ने सीआइए-वन की कस्टडी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एक दिन पहले ही रिंकू को 20 ग्राम नशे के साथ पकड़ा गया था और रविवार को कोर्ट में पेश किया जाना था, लेकिन इससे पहले ही सुबह करीब साढ़े तीन बजे हवालात में पैंट का फंदा बनाकर वह लोहे की ग्रिल से झूल गया। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने उसे उतारकर आनन-फानन में नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वह रास्ते में ही दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नशे के साथ पकड़े गये आरोपी रिंकू को पूछताछ के बाद शनिवार की देर शाम खाना खिलाकर सीआइए-वन की हवालात में बंद किया गया था, चूंकि रात को नाइट डोमिनेशन था, इसलिए इंस्पेक्टर से लेकर तमाम मुलाजिम गश्त पर निकल गए। हवालात के बाहर कर्मी रिंकू पर निगाह रखे बैठा रहा। ड्यूटी समाप्त करने के बाद जब टीम वापस पहुंची तो कर्मी दरवाजा खोलने के लिए गया, लेकिन अंदर रिंकू को फंदे पर झूलता देख उसके होश उड़ गये।
विज्ञापन


उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने मौत की पुष्टि की। रिंकू पर जिले के विभिन्न थानों में हत्या की कोशिश, लूट, डकैती, घर में लूट के बाद हत्या की कोशिश सहित 28 संगीन केस दर्ज हुए। इससे पूर्व भी वह पुलिस कस्टडी और जेल में बंदी के दौरान हाथ की नसें काटकर आत्महत्या की कोशिश कर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed