फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Revision in electricity tariff rates has affected household budget

Ambala News: बिजली शुल्क की दरों में संशोधन, घरेलू बजट बिगड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 03:52 AM IST
विज्ञापन
Revision in electricity tariff rates has affected household budget
अंबाला। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) ने बिजली शुल्क की दरों में संशोधन कर दिया है। इसका सबसे ज्यादा असर घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। आयोग ने घरेलू सहित औद्योगिक श्रेणी में बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर दी है जोकि पिछले साल की तुलना में 20 से 30 पैसे प्रति किलोवाट के तहत से वृद्धि की गई है।
विज्ञापन

ऐसे में बिजली के बिलों में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हो गई है और इसका घरेलू बजट भी गड़बड़ा गया है। पहले जहां 900 रुपये का बिल आता था वो अब 1300 के करीब पहुंच गया है, जबकि चार हजार रुपये का बिजली बिल 6500 रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

--
2 किलोवाट कनेक्शन की वृद्धि
बिजली की यूनिट - पुराना रेट - नया रेट
0-50 - 2 रुपये - 2.20 रुपये
51-100 - 2.50 रुपये - 2.70 रुपये
101-150 - 2.75 रुपये - 2.95 रुपये
151-300 - 5.10 - 5.25 रुपये
301-500 - 6.30 - 6.45 रुपये
500 से अधिक- 6.95 - 7.10 रुपये
--
5 किलोवाट कनेक्शन की वृद्धि
इसके अलावा 5 किलोवाट से अधिक लोड वाले उपभोक्ताओं के लिए 500 यूनिट तक की खपत के लिए 6.50 रुपये प्रति यूनिट और 501 से 1000 यूनिट के लिए 7.15 रुपये प्रति यूनिट की दर निर्धारित की गई है। जबकि 1000 यूनिट से अधिक के लिए 7.50 रुपये प्रति यूनिट की दर लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
फोटो-43
पहले बिजली का बिल 400 से 500 रुपये के बीच आता था। लेकिन इस बार 650 रुपये आया है।
बिजली के बिलों में वृद्धि से घर का पूरा बजट बिगड़ गया है। अब बिना पंखे के ही गर्मी में सोना पड़ेगा।
अरूण।
--
फोटो-44
गर्मी के मौसम में पंखे व कूलर चलाते थे तो बिना 800 से 900 रुपये के बीच आता था। लेकिन अब इसमें 400 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है और यह बिल 1300 रुपये तक पहुंच गया है।

राहुल।
--
फोटो-45
घर में पंखे के अलावा पानी की मोटर लगवाई थी जोकि सोच-समझकर जरूरत अनुसार चलाते थे और 600-700 रुपये का बिल आता था। लेकिन इस बाद 1100 रुपये का बिल आया है।
कृष्ण कुमार।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed