फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Review of Ambala Lok Sabha elections, all documents correct

Ambala News: अंबाला लोकसभा चुनाव की समीक्षा, सभी दस्तावेजों सही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Review of Ambala Lok Sabha elections, all documents correct
अंबाला सिटी। अंबाला लोकसभा चुनाव का मतदान 25 मई को हो गया। सभी ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रख दिया है। नतीजे चार जून को मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस बीच रविवार को भारतीय निर्वाचन आयोग के सामान्य ऑब्जर्वर ने अंबाला लोकसभा की चुनावी समीक्षा की और पूरी चुनावी प्रक्रिया को भारतीय निर्वाचन आयोग के मापदंडों पर सही पाया। अंबाला के जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी डॉ. शालीन ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार या राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्हीं की मौजूदगी में सामान्य ऑब्जर्वर ने अंबाला लोकसभा के अंतर्गत आने वाली कालका, पंचकूला, नारायणगढ़, अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, मुलाना, साढौरा, जगाधरी और यमुनानगर विधानसभाओं के एआरओ को बुलाया। उन्होंने रेडमली पोलिंग बूथ से जुड़ी पीओ डायरी, 17 ए, माइक्रो ऑब्जर्वर रिपोर्ट, विजिटर शीट, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जांच के दौरान सभी दस्तावेजों को सही पाया। उन्होंने अंबाला लोकसभा चुनाव की अभी तक की पूरी चुनावी प्रक्रिया को भारतीय निर्वाचन आयोग के मापदंडों पर खरा पाया। राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों या उम्मीदवार के प्रतिनिधियों ने पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।

इस दौरान अंबाला की एडीसी अपराजिता, यमुनानगर के एआरओ आयुष सिन्हा, एसीयूटी रवि मीणा, नारायणगढ़ के एआरओ यश जालूका, अंबाला सिटी के एआरओ दर्शन कुमार, अंबाला कैंट के एआरओ सतिंद्र सिवाच, जगाधरी एआरओ सोनू राम, मुलाना के एआरओ अश्विनी मलिक, निदेशक आईटी अरविंद्र जोत सिंह, सीटीएम विश्वजीत सिंह व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed