फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Review done in BPIU meeting

Ambala News: बीपीआईयू की बैठक में की समीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Review done in BPIU meeting
अंबाला सिटी। जिला शिक्षा सदन के प्रांगण में बीआरसी कार्यालय खंड वन में बीपीआइयू बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सैनी की देखरेख में किया गया। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इसमें निपुण हरियाणा डैशबोर्ड के माध्यम से अगस्त और सितंबर माह के विजिट टारगेट की समीक्षा, खंड के वह स्कूल जो 30 दिन से अधिक समय से विजिट नहीं हो पाए हैं, उनकी समीक्षा करते हुए संबंधित कारणों को जानने का प्रयास करना और यह सुनिश्चित करना की माह में प्रत्येक सीआरसी के लगभग सभी स्कूल गुणात्मक रूप से विजिट हो पाएं, पीए वन के अंतर्गत निर्धारित की गई मेंटर की कार्य भूमिका की समीक्षा, निश्चित समय अवधि में विभाग की ओर से कक्षा स्तर पर सांझा किए गए क्यू कार्ड के प्रयोग एवं प्रगति को विद्यालय स्तर पर रिव्यू करना ताकि वांछित लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके।
विज्ञापन

स्पोर्ट असेसमेंट रिव्यू के माध्यम से कक्षा पहली से तीसरी में विभाग की ओर से निर्धारित रणनीतियों को कक्षा कार्य शैली में सक्रिय रूप में प्रयोग करने संबंधी विश्लेषण करना, सीपीआईयू बैठक का आयोजन विभाग की ओर से दिए गए निर्देशों के आधार पर गुणात्मक रूप से कराना, इसमें सभी स्टेक होल्डर्स का अपने-अपने स्तर पर शत-प्रतिशत कार्य भूमिका का निर्वहन सुनिश्चित हो पाए। एलएलएफ टीम की ओर से खंड के 10 प्रतिशत स्कूलों की बेसलाइन असेसमेंट के परिणाम को सांझा करना, इससे सैंपलिंग के रूप में गणित और हिंदी विषय में ब्लॉक की कार्य स्थिति को स्पष्ट करते हुए भविष्य में अधिगम परिणामों को और बेहतर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मेंटर के मध्य, निपुण डैशबोर्ड के फीचर्स को पुनः दर्शाते हुए उसकी कार्य शैली को सक्रिय रूप से प्रयोग करते हुए अपनी मेंटरिंग प्रक्रिया में साथ- साथ रिव्यू कर पाना सुनिश्चित करना है। बैठक में जिला एफएलएन कोआर्डिनेटर मनोज कुमार, स्टेट एलएलएफ स्पेशलिस्ट बलवीर, डीएसई अन्यना कपूर, जिला एलएलएफ मैनेजर रविंद्र, एलएलएफ फाउंडेशन से शान, संपर्क फाउंडेशन से पूनम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed