{"_id":"69c055830265ad894f0375c0","slug":"retired-teachers-showed-their-strength-in-the-field-ambala-news-c-36-1-amb1001-160196-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सेवानिवृत्त गुरुजनों ने मैदान में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सेवानिवृत्त गुरुजनों ने मैदान में दिखाया दम
विज्ञापन
नारायणगढ़ में आयोजित तीसरे खेल मेले में दौड़ लगाते सेवानिवृत अध्यापक। संवाद
नारायणगढ़। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के प्रांगण में रविवार को हरियाणा सेवानिवृत्त राजकीय अध्यापक संघ की ओर से तीसरे खेल मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवानिवृत शिक्षकों ने ट्रैक और फील्ड पर उतरकर साबित कर दिया कि खेल के प्रति जज्बा उम्र का मोहताज नहीं होता।
प्रतियोगिता में रामपाल ने अपनी रफ्तार का लोहा मनवाते हुए दोहरी जीत दर्ज की, वहीं गोला फेंक में जीतकौर अव्वल रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक जिले सिंह अत्री और विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक मामराज सैनी ने की। दौड़ में रामपाल और नेतराम का दबदबा : खेलों के रोमांचक मुकाबलों में 200 मीटर दौड़ (58-65 आयु वर्ग) में रामपाल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि ऋषिपाल दूसरे और कुलवंत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, 65 वर्ष से ऊपर के वर्ग में नेतराम ने स्वर्ण पदक जीता। 100 मीटर की फर्राटा दौड़ में भी रामपाल ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए प्रथम स्थान पाया।
शॉटपुट में झलकी ताकत : गोला फेंक (शॉटपुट) के 58-65 आयु वर्ग में हरबंस सिंह ने बाजी मारी, जबकि 65+ वर्ग में विजय कुमार प्रथम रहे। महिला वर्ग में जीतकौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। वॉलीबाल के कड़े मुकाबले में नारायणगढ़ और शहजादपुर की टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया।