{"_id":"6981081b3429a685bb059d04","slug":"retired-soldier-duped-of-rs-371-lakh-ambala-news-c-36-1-sknl1017-157524-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रिटायर्ड फौजी से 3.71 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रिटायर्ड फौजी से 3.71 लाख ठगे
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के आनंद नगर निवासी रिटायर्ड फौजी से ठगों ने पंजाब नेशनल बैंक का अधिकारी बनकर 3.71 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। ठगों ने पीएनबी वन एप अपडेट कराने के बहाने मोबाइल में एक संदिग्ध एपीके फाइल इंस्टॉल करवाई व बैंक खातों को हैक कर लिया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आनंद नगर निवासी रामपाल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पीड़ित राजपाल ने पुलिस को बताया कि 5 जनवरी को वह अपने मोबाइल पर पीएनबी वन एप अपडेट करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक नंबर मिला, जिस पर संपर्क करने पर ठगों ने खुद को बैंक का अधिकृत अधिकारी बताया। विश्वास जीतने के लिए ठगों ने उनके व्हाट्सएप पर एक अपडेट फाइल एपीके भेजी। जैसे ही राजपाल ने उसे डाउनलोड किया तो ठगों ने उनके फोन को हैक कर लिया।
पीड़ित ने बताया कि ठगों ने पहले उनके सेविंग अकाउंट से 25 हजार रुपये दो बार व 73 हजार एक बार निकाले। बदमाशों ने उनके लोन अकाउंट से भी 3.21 लाख की अवैध ट्रांजेक्शन कर डाली।
विज्ञापन
इस तरह से आरोपियों ने 3.71 लाख की ठगी की। पीड़ित राजपाल ने बताया कि खाते से पैसे निकलने का मैसेज आते ही तुरंत बैंक की हेल्पलाइन पर कॉल कर खाता फ्रीज करने को कहा लेकिन बैंक कर्मचारी द्वारा पूछताछ में ही समय लगा दिया गया। इस बीच आरोपी ने खाते से बड़ी रकम निकाल ली। उसके बाद शिकायत साइबर पोर्टल 1930 पर भी दर्ज कराई है। संवाद