{"_id":"6943026a7e2e6c836c08f4dc","slug":"retired-employees-demonstrated-at-the-deputy-commissioners-office-in-support-of-their-demands-ambala-news-c-36-1-amb1003-154837-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय पर मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय पर मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन
Thu, 18 Dec 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कौंला के विद्यार्थियों ने एनएसएस कैंप में विभिन्न गतिविधियां क
- फोटो : 1
अंबाला सिटी। उपायुक्त कार्यालय पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ के नेतृत्व में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नगराधीश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रधानमंत्री से मांग की गई कि पेंशन वित्त विधेयक 2025 को वापस लेने की गुहार लगाई गई। कर्मचारियों ने मांग की कि रिटायर्ड कर्मचारियों को पूर्व की भांति आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के सभी लाभ दिए जाएं।
कम्युट की गई पेंशन की कटौती 11 साल ही की जाए। कोरोनाकाल में रोके गए 18 महीने के महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाए। 65 वर्ष की आयु पर 10 प्रतिशत व 75 साल की आयु पूर्ण होने पर मूल पेंशन में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए। रिटायर कर्मचारियों का सभी सरकारी व पेनल अस्पताल में मुफ्त इलाज की व्यवस्था की जाए। मेडिकल भत्ता तीन हजार रुपये महीना किया जाए। मजदूर विरोधी चारों लैबर कोड रद किए जाए। विकसित भारत रोजगार आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025 को वापस लिया जाए। एनपीएस को खत्म कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए और सभी रिक्त पद पर स्थायी भर्ती की जाए। यह प्रदर्शन जिला प्रधान मास्टर कुलदीप चौहान व सचिव दयाल सैनी के नेतृत्व में जिला शिक्षा सदन से उपायुक्त कार्यालय तक किया गया।