फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Restrictions reduced, road open till Shambhu toll

Ambala News: पाबंदी घटी, शंभू टोल तक खुला रास्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Restrictions reduced, road open till Shambhu toll
कालका चौक से शंभू टोल की तरफ जाने वाला रास्ता हाईवे 44 तक खुला: सोशल मीडिया
अंबाला। किसान आंदोलन के चलते करीब 10 माह से लगी पाबंदी अब कम होती नजर आ रही है। लंबे समय के बाद अंबाला पुलिस ने शंभू टोल से पहले हाईवे नंबर 44 यानी दिल्ली-अमृतसर हाईवे तक जाने वाले रास्ते को खोल दिया है।
विज्ञापन

अब वाहन चालक बलदेव नगर थाने के सामने यानी कालका चौक वाले फ्लाईओवर के ऊपर से जाकर आगे हाईवे तक पहुंच सकेंगे। जिसके बाद आगे रूट डायवर्ट कर दिया गया है। केवल शंभू टोल की तरफ किसी को नहीं जाने दिया जाएगा। जबकि हाईवे के ऊपर फ्लाईओवर से भी बंद रास्तों को खोल दिया गया है। अब केवल अंबाला की तरफ से शंभू टोल बंद है।
विज्ञापन

कालका चौक पर जाम से मिलेगी मुक्ति
यह फैसला कालका चौक पर लगातार लग रहे जाम को देखते हुए लिया गया है, हालांकि शंभू की तरफ से अंबाला की तरफ आने वाला रास्ता पहले ही खोल दिया गया था। अब इस रास्ते के खुलने से वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी और उन्हें जाम और लंबे चक्कर से निजात मिल जाएगी। गौरतलब है कि फरवरी 2024 में पंजाब के किसानों ने शंभू टोल पर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इसे देखते हुए अंबाला पुलिस ने यहां बैरिकेड्स और पक्के नाके लगाकर नाकाबंदी कर दी थी ताकि पंजाब के किसान अंबाला में प्रवेश न कर पाएं। इस दौरान कालका चौक के पास पुल को भी बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया था, जिससे कि कोई भी वाहन शंभू टोल की तरफ न जा पाए। जेसीबी के जरिये पक्के नाके भी तोड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रविवार से शंभू टोल के पहले हाईवे तक लगे बैरिकेड्स और पक्के नाले हटा दिए हैं। अब वाहन चालक सीधा पुल के रास्ते आवागमन कर सकेंगे। जग्गी सिटी सेंटर से कालका चौक फ्लाईओवर से शंभू टोल, वहां से हिसार रोड से होते हुए पंजाब जा सकेंगे। ऐसी ही दूसरी तरफ यानी चंडीगढ़ की तरफ से भी।
जोगिंद्र सिंह, थाना प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस अंबाला।

कालका चौक से शंभू टोल की तरफ जाने वाला रास्ता हाईवे 44 तक खुला: सोशल मीडिया

कालका चौक से शंभू टोल की तरफ जाने वाला रास्ता हाईवे 44 तक खुला: सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed