फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Residents of three colonies troubled by waterlogging staged a protest

Ambala News: जलभराव से परेशान तीन कॉलोनियों के बाशिंदों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Residents of three colonies troubled by waterlogging staged a protest
बराड़ा। रेलवे लाइन के समीप बनी प्रेम नगर कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी और गुरुनानक एन्क्लेव के लोगों का रोष काफी बढ़ गया। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यहां के निवासी कमल बराड़ा, अजय कुमार, सोनू, विशाल, पूजा रानी, कांता देवी, नीलम, आरती, रीना, रजनी, सरोज, रामकली ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज के नीचे नामचर्चा घर के पास से उनकी कॉलोनियों में सडक़ आती है। बराड़ा का सारा पानी शनिमंदिर से होते हुए रेलवे पुलिया के नीचे से उनकी कॉलोनी में आता है। लेकिन उसके बाद पानी की निकासी का कोई रास्ता न होने के कारण पानी यहीं रुक जाता है। इससे पानी उनके घरों में घुस जाता है। जिससे उनका सामान भी खराब हो रहा है। गलियां भी जलमग्न हो गई हैं। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से मांग की कि यहां पानी निकासी का प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन


--------

व्हीलचेयर पलटने का रहता है डर

रेलवे कॉलोनी में रहने वाले संत राम ने बताया कि एक हादसे में उसकी दोनों टांगे कट चुकी हैं और वह व्हीलचेयर पर चलते हैं। मुख्य गली में पानी भरा होने से यदि उन्हें कोई जरूरी काम भी पड़ जाए तब भी वह पानी से नहीं गुजर सकते। उन्हें व्हीलचेयर पलटने का डर रहता हैै क्योंकि व्हीलचेयर पानी में डूब जाती है।
विज्ञापन


-------------

रिश्तेदार नहीं आते बारिश के सीजन में



यहां रहने वाली ऊषा देवी, उमा देवी और राजरानी ने कहा कि बारिश के दिनों में उनके रिश्तेदार नहीं आते। चाहे जलभराव दो महीने रहे या इससे अधिक दिन, तब तक उनके घर कोई रिश्तेदार नहीं आता। कोई इमरजेंसी हो जाए तभी इतने पानी से होकर गुजरना बहुत मुश्किल है। कल रात को भी दो युवक बाइक समेत पानी में गिर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------


वर्जन----------

प्रेमनगर कॉलोनी में पानी निकासी के प्रबंध किए जा रहे हैं। हमने जेसीबी भेजकर कुछ पानी निकलवाया है। दरअसल यह पानी अनाज मंडी की पुलिस के पास जाकर निकलता है और इससे आगे अधोया की सीमा शुरू हो जाती है। फिर भी यहां से पानी निकासी का स्थायी प्रबंध किया जाएगा। इसके अलावा मंडी प्रशासन और आढ़तियों से बातचीत करके रास्ता खुलवाने की कोशिश की जा रही है।


रजत मलिक, चेयरमैन नगर पालिका बराड़ा




वर्जन

मार्केट कमेटी की तरफ से अनाज मंडी से इन कॉलोनियों के लिए रास्ते का कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए यहां रास्ता नहीं बनाया जा सकता। पहले यहां दीवार की तरफ से अवैध रूप से रास्ता बना हुआ था, जिसे दीवार बनाकर बंद कर दिया गया था।

राहुल मेव, सचिव मार्केट कमेटी बराड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed