फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Residents angry over registration of case, jam again, threat of self-immolation

Ambala News: केस दर्ज करने पर भड़के कस्बावासी, फिर जाम, आत्मदाह की धमकी

Thu, 04 Apr 2024 02:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Residents angry over registration of case, jam again, threat of self-immolation
शहजादपुर। शहजादपुर क्षेत्र में बिजली विभाग के जेई के सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला अभी शांत होता नहीं दिख रहा। बुधवार को इस मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन

इस मामले में एक तरफ तो ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस काे सायं चार बजे तक का अल्टीमेटम दिया था, वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ ही राष्ट्रीय राजमार्ग 72 नारायणगढ़ देहरादून जाम करने को लेकर केस दर्ज कर दिया। इसमें 19 नामजद सहित 50 ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ग्रामीण दो घंटे जाम लगाने के बाद वापस शहजादपुर थाने में पहुंचे। यहां जेई की गिरफ्तारी नहीं होने के गुस्साए लोगों ने फैसला लिया कि यदि कल तक कार्रवाई नहीं हुई तो 11 लोग आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन

ऐसे में ग्रामीण पुलिस की यह कार्यशैली देखकर भड़क गए और उन्होंने सबसे पहले शाम को बाजार बंद का आह्वान किया और फिर एनएच 72 को दोबारा से बंद कर दिया। समाचार लिखे जाने तक लोग वहीं जाम लगाए बैठे रहे। इधर पुलिस ने लोगों काे काफी समझाने का प्रयास किया मगर वही नहीं माने। लोगों का कहना था कि आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस कोताही बरत रही है। हैरानी की बात तो यह है कि इस मामले में तीन दिन हो चुके हैं, मगर पुलिस की टीम भी आरोपी जेई को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी दो बार लोग शहजादपुर में जाम लगाकर विरोध कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला

नग्गल घड़ौली निवासी तरसेम गौंदिया ने देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसी के साथ ही ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का समय आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दिया था। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई और इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने नंबर 72 अंबाला-नारायणगढ़ देहरादून राजमार्ग जाम कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मुख्य सिपाही रामचंद्र की शिकायत लोकसभा चुनाव के संबंध में आचार संहिता की उल्लंघना के तहत 19 नामजद लोगों सहित अन्य 50 के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वहीं जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। उन्हें एनएच 73 से होकर गुजरना पड़ा।


इनके खिलाफ हुआ मामला दर्ज

राजमार्ग जाम करने को लेकर शहजादपुर माजरा के पूर्व सरपंच सतीश, मौजूद सरपंच नेहा, अरुण, प्रवीण, नरपत राणा, विशाल, रजनीश शर्मा उर्फ विशु पूर्व वाइस चेयरमैन ब्लॉक समिति, संजीव गुप्ता, विशाल शर्मा, राजेश उर्फ जस्सा, विक्की राणा, प्रवीण कुमारी, राजीव गोयल उर्फ बोबी, श्याम, संजीव बिंदल, गौरव गुप्ता उर्फ राजू, नानु, संजीव गुप्ता, राजेश गोयल सदस्य पंचायत शहजादपुर, टोनी शर्मा सहित अन्य 40/50 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed