{"_id":"69d963f3d9135d00a900b02e","slug":"residential-quarters-for-doctors-will-be-built-on-the-site-of-the-cmos-office-ambala-news-c-36-1-amb1002-161336-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सीएमओ कार्यालय की जगह पर बनेंगे चिकित्सकों के आवासीय भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सीएमओ कार्यालय की जगह पर बनेंगे चिकित्सकों के आवासीय भवन
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय की इस जमीन पर बनेंगे चिकित्सकों के लिए घर। अमर उजाला
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य विभाग के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। लंबे समय से चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सरकारी आवास की कमी दूर होगी।
इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कदम उठाया है। अब शहर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की जगह पर बहुमंजिल आवासीय क्वार्टर बनाए जाएंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह घोषणा की थी।
इसके तहत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए फ्लैट बनाए जाएंगे। गौरतलब है कि अभी तक अंबाला सिटी में चिकित्सकों के लिए पर्याप्त सरकारी क्वार्टरों की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके कारण इमरजेंसी सेवाओं के समय चिकित्सकों को दूर-दराज के इलाकों से आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी तय करेगा क्वार्टरों की संख्या : स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के बाद पीडब्ल्यूडी यह निर्धारित करेगा कि उपलब्ध जमीन पर कितने फ्लैट्स या क्वार्टर बनाए जा सकते हैं। जमीन का अधिकतम उपयोग करने के लिए यहां हाई-राइज बिल्डिंग बनाने पर विचार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक स्टाफ को परिसर में ही आवास मिल सके।