फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Repair of Narwana branch, seven days water supply less

Ambala News: नरवाना ब्रांच की मरम्मत, सात दिन पानी आपूर्ति कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Repair of Narwana branch, seven days water supply less
अंबाला शहर में बना जनस्वास्थ्य विभाग का पानी का टैंक।
अंबाला सिटी। पंजाब क्षेत्र में नरवाना ब्रांच नहर की 12 से 19 अप्रैल तक रिपेयर होगी। इस वजह से नहर से शहर और छावनी को पानी की आपूर्ति कम होगी। गर्मी के सीजन में पानी की मांग ज्यादा रहती है।
विज्ञापन

ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर और छावनी में पानी की सप्लाई के लिए अपनी कमर कस ली है, जिससे कि लोगों को पीने के पानी के लिए दिक्कत न आए। शहर में जहां जनस्वास्थ्य विभाग दिन में एक बार पीने का पानी देगा, इसी तरह अंबाला छावनी में दोनों टाइम सप्लाई मिलेगी, हालांकि पानी कम होने पर इसे एक बार भी किया जा सकता है। वहीं, सिंचाई विभाग अधिकारियों ने जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की बैठक लेकर पानी की सप्लाई को लेकर विचार विमर्श किया है। साथ ही टैंक फुल करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन

चार से पांच दिन तक पानी आपूर्ति की क्षमता
जनस्वास्थ्य विभाग अंबाला छावनी से कनिष्ठ अभियंता जगदीप सिंह विर्क ने बताया कि छावनी में पांच नए ट्यूबवेल लगाए हैं। इनमें शिव पैलेस, पुरानी अनाज मंडी, हाउसिंग बोर्ड, करधान बूस्टर और ओम नगर शामिल है। इसके अलावा छह नए ट्यूबवेल सरसहेड़ी, गोशाला, सुभाष पार्क, हाउसिंग बोर्ड पार्क, गणेश विहार व पालम विहार में लगाए जाएंगे। छावनी में 60 एमएलडी पानी की खपत है। जिसमें 20 एमएलडी नहरी व 40 एमएलडी ट्यूबवेल से पानी सप्लाई हो रहा है। इसके साथ ही छावनी में 150 ट्यूबवेल चल रहे हैं। 135 लीटर पानी एक व्यक्ति को देना होता है। उन्होंने बताया कि छावनी में करीब 40 हजार कनेक्शन हैं। इन उपभोक्ताओं को पानी देने के लिए तीन स्टोरेज टैंक है। इनकी क्षमता 99.40 एमएलडी है। इन टैंक से छावनी को दोनों टाइम चार से पांच दिन तक पानी सप्लाई किया जा सकता है। एक सप्ताह तक नहर से पानी कम आएगा। ऐसे में चार से पांच दिनों तक दोनों टाइम पानी सप्लाई किया जाएगा, अगर पानी की कमी होती है तो बाद में एक टाइम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला शहर में एक समय मिलेगा पानी
जनस्वास्थ्य विभाग शहर से कार्यकारी अभियंता कर्णबीर सिंह ने बताया कि गर्मी के सीजन को देखते हुए उनकी पूरी तैयारी है। अभी 12 से 19 अप्रैल तक पंजाब की तरफ से नहर में पानी कम आएगा। इसी वजह से शहर में एक टाइम पानी की सप्लाई की जाएगी। यह सप्लाई हर क्षेत्र वाइस अलग-अलग होगी। शहर में नहर से 56 मिलियन लीटर और 89 ट्यूबवेल से 10 मिलियन लीटर पानी की खपत होती है। विभाग ने अपने दोनों टैंकों में पानी स्टोर कर लिया है। हर टैंक की क्षमता करीब तीन लाख गैलन है। इन टैंक से ही शहर में पानी सप्लाई किया जाएगा। शहर में करीब 44 हजार कनेक्शन हैं।
रोजाना 22 घंटे तक चलती है मोटर
बता दें कि शहर के लिए नरवाना ब्रांच पर जनस्वास्थ्य विभाग की दो मोटर लगी है। यह मोटर रोजाना 22 घंटे तक चलती है। दोनों मोटर से रोजाना 52.80 मिलियन लीटर पानी टैंक तक सप्लाई होता है। अब नहर से पानी कम आएगा। इससे शहर की सप्लाई आधी होगी।

वर्जन
नरवाना ब्रांच नहर पंजाब की तरफ कई जगहों से टूटी हुई है। इस वजह से पंजाब सिंचाई विभाग की ओर से 12 से 19 अप्रैल तक नहर की रिपेयर की जाएगी। पंजाब में नहर की रिपेयर होने के कारण पानी कम आएगा। इसको लेकर जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की बैठक ली थी कि वह अपने टैंक फुल कर लें।

संदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता, एसवाईएल।
बिजली निगम ने भी तैयारी की शुरू...
निगम ने सब स्टेशन से फीडर और फीडर से शहर के सेक्टर, कॉलोनियों और ग्रामीण क्षेत्र में गांवों को जाने वाली लाइन का रखरखाव शुरू कर दिया है। इसके लिए खंभों और ट्रांसफार्मर पर लगाए गए अवैध पोस्टर, बैनर, कट आउट भी हटाए जा रहे हैं। निगम ने अंबाला सर्कल के सभी सब डिविजन के एरिया से अवैध पोस्टर, बैनर हटाने शुरू कर दिए हैं। इसी तरह ढीली व कमजोर तारों को टाइट किया जा रहा है। बता दें कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह में यह खपत 44 लाख यूनिट प्रतिदिन तक पहुंच गई थी। अब यह खपत रोजाना लगातार बढ़ रही है। इस बार अंबाला सर्कल में ट्रांसफार्मरों की क्षमता को दोगुना किया गया है और नए ट्रांसफार्मर भी लगाए गए है, साथ ही नए फीडर भी खींचे जा रहे हैं ताकि अघोषित कट लगने वाले क्षेत्र से लोड कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed