फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Relief to the general public due to the opening of property tax portal

संपत्ति कर का पोर्टल खुलने से आमजन को राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Relief to the general public due to the opening of property tax portal
अंबाला सिटी। संपत्ति कर का पोर्टल खुलने के बाद से आमजन ने राहत की सांस ली है। एक सप्ताह से पोर्टल ठीक चल रहा है। इसके बाद से ही संपत्ति कर जमा करने वाली खिड़की पर लोगों की कतार दिखाई दे रही है। लोग पिछले काफी समय से संपत्ति कर जमा करवाने के लिए चक्कर काट रहे थे, परंतु पोर्टल न चलने के कारण उन्हें परेशानी हो रही थी। वहीं, जब पोर्टल चलने के बारे में लोगों तक सूचना पहुंची तो लोग अपने अटके हुए काम करवाने के लिए निगम कार्यालय पहुंचने शुरू हो गए। संपत्ति कर का पोर्टल चलने के बाद निगम के खजाने में भी बढ़ोतरी होगी। निगम से जुड़ा प्रत्येक कार्य करवाने के लिए जीरो स्लीप लेनी पड़ती है। उसके लिए कर भरवाना जरूरी होता है। ऐसे में लोगों द्वारा कर जमा करवाने पर निगम के खजाने में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

मिल रही थी शिकायतें
काफी समय से पोर्टल बंद था। इस संबंध में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से बात भी गई, परंतु कोई समाधान नहीं हो रहा था। हमारे पास बहुत शिकायतें आ रही थी। पोर्टल चलने के बाद आमजन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

-मिथुन वर्मा, पार्षद।
रुके हुए थे लोगों के काम
पोर्टल न चलने के कारण लोगों के बहुत से काम रुके हुए थे। इस कारण लोगों को खासी परेशानी भी आ रही थी। अब पोर्टल चला गया है तो आमजन ने राहत की सांस ली है। उम्मीद है कि पोर्टल आगे भी ऐसे ही चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश मेहता, पार्षद।
तकनीकी कारणों से पोर्टल नहीं चल रहा था, परंतु अब चल रहा है। लोग कर जमा करवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
- विनोद नेहरा, डीएमसी, नगर निगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed