फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Relief to passengers: Now 42 trains of Ambala division will run with regular numbers

यात्रियों को राहत: अब नियमित नंबरों से चलेंगी अंबाला मंडल की 42 ट्रेनें, नहीं लगेगा अतिरिक्त किराया

Sun, 30 Jun 2024 08:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 30 Jun 2024 08:22 PM IST
सार

रेलवे ने छह जून को बदलाव की सूची जारी की थी। कोरोना काल से जीरो नंबर से संचालन हो रहा था। इससे ट्रेनों को स्पेशल का दर्जा दिया गया था। 

विज्ञापन
Relief to passengers: Now 42 trains of Ambala division will run with regular numbers
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1-ए पर खड़ी दैनिक ट्रेन। - फोटो : संवाद

विस्तार

कोरोना काल के दौरान जीरो नंबर से चलाई गई दैनिक ट्रेनें आज यानी एक जुलाई से पुराने नंबरों के आधार पर चलेंगी। यह राहत उन यात्रियों के लिए रेलवे की तरफ से दी गई सबसे बड़ी सौगात है जोकि जीरो नंबर से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त किराया देने को मजबूर थे।

विज्ञापन


इनमें दैनिक यात्रियों सहित छात्र, मरीज और नौकरीपेशा लोग शामिल थे। इस सुविधा से अब स्पेशल ट्रेनों के नाम से संचालित हो रही दैनिक ट्रेनें नियमित नंबर में तब्दील हो जाएंगी। अंबाला मंडल के अधीन लगभग 42 ऐसी ट्रेनें हैं, जिनका नंबर परिवर्तित हो गया है। रेलवे ने 6 जून को स्पेशल ट्रेनों के नंबर में परिर्वतन के लिए लिखित आदेश जारी कर दिए थे जोकि कोरोना काल से पहले मेमू और पैसेंजर ट्रेनों के तौर पर चलती थी।
विज्ञापन


यह परिर्वतन उत्तर रेलवे के पांच मंडलों में एक जुलाई से लागू हो जाएगा। इसमें दिल्ली मंडल, फिरोजपुर, अंबाला, मुरादाबाद और लखनऊ मंडल की 563 ट्रेनें शामिल हैं। इससे पहले रेलवे ने इन यात्री ट्रेनों में लगने वाले स्पेशल श्रेणी के किराए को भी कम कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जीरो नंबर से चलने वाली ट्रेनों के नंबर में परिर्वतन को लेकर रेलवे की तरफ से आदेश जारी किए गए थे। यह आदेश एक जुलाई से लागू हो जाएंगे। यह आदेश सिर्फ यात्री ट्रेनों के लिए हैं जोकि रोजाना संचालित होती हैं। -नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed