फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Relief: New case of dengue did not come, patients of increasing fever

राहत : नहीं आया डेंगू का नया मामला, बढ़ रहे बुखार के मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Relief: New case of dengue did not come, patients of increasing fever
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल स्थित आइपीडी ब्लाक में बैड पर लेटे बुखार के मरीज। - फोटो : Ambala
जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों पर रविवार को विराम लगा है। रविवार को जिले में एक भी डेंगू के नए मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो रविवार को कम संख्या में सैंपल लगे थे, इसी कारण नए डेंगू के मामले सामने नहीं आए हैं। सोमवार को डेंगू के सैंपलों की जांच होगी तो यह संख्या और अधिक बढ़ सकती है। वहीं शनिवार तक जिले में डेंगू के 168 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर कम प्लेटलेट्स और बुखार वाले मरीजों की संख्या अस्पताल में कम नहीं हो रही है। रविवार को छावनी के नागरिक अस्पताल में वार्ड के अधिकतर बेड पर मरीज दिखाई दिए। इसमें किसी को 103 तो किसी को 104 तक बुखार था।
विज्ञापन

यह रही मरीजों की स्थिति
चंडीगढ़ रोड स्थित बटोली से आए कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्हें पिछले पांच दिन से बुखार है। वह अस्पताल में 20 अक्तूबर को आए थे। तभी से उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तोपखाना परेड के अमित ने बताया कि उसे पांच दिन से तेज बुखार है। स्थिति ऐसी है कि वह उठ भी नहीं पा रहा था। पिछले चार दिन से अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। अब सुधार होने लगा है।
जगाधरी के पास स्थित जदौली से आए सुभाष ने बताया कि उनका बुुखार पिछले दस दिन से कम नहीं हुआ है। वह पिछले सात दिन से अस्पताल में उपचार करवा रहे हैं। मगर, स्थिति में सुधार नहीं आ रहा है।
बलदेव नगर से आए महेश राम ने बताया कि उसे पिछले पांच दिन से बुखार है। वह तीन दिन से अस्पताल में उपचार करवा रहे हैं। स्थिति है कि सुधारने का नाम ही नहीं ले रही है।

रविवार को एक भी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी हमें लापरवाही नहीं बरतनी है, बल्कि और अधिक सतर्क होकर डेंगू को हराना है।
- संजीव सिंगला, डेंगू एवं मलेरिया रोकथाम अधिकारी, अंबाला।

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल स्थित आइपीडी ब्लाक में बैड पर लेटे बुखार के मरीज।

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल स्थित आइपीडी ब्लाक में बैड पर लेटे बुखार के मरीज।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed