फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Relief fund for POCSO victims released after three months

Ambala News: तीन माह बाद जारी हुआ पोक्सो पीड़ितों का रिलीफ फंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Relief fund for POCSO victims released after three months
अंबाला सिटी। पोक्सो में पीड़ित नाबालिगों को मिलने वाले आपात रिलीफ फंड का बजट तीन महीनों बाद जारी हुआ। बीते तीन महीनों से आठ पोक्सो पीड़ितों को आर्थिक मदद नहीं मिली है। विभाग की ओर से मामलों के आधार पर बजट की मांग भी भेजी गई थी। जिसके बाद अब निदेशालय की ओर से एक लाख 18 हजार रुपये बजट जारी हुआ है। इस बजट से पोक्सो पीड़ित को उपचार, भोजन और कपड़े आदि के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। यह मदद जिला बाल कल्याण समिति की सिफारिश पर मिलती है। एक पीड़ित को 20 हजार रुपये तक की मदद दी जा सकती है। पीड़ित की मौजूदा स्थिति को देखते हुए ही आर्थिक मदद दी जाती है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में शुरू हुई थी योजना

आपात रिलीफ फंड योजना वर्ष 2022 में शुरू हुई थी। जिला बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन रंजीता ने बताया कि बीते वर्ष समिति की ओर से 36 मामलों में पीड़ितों को चार लाख 65 हजार रुपये की मदद कि गई है। प्रत्येक माह समिति के पास पांच से 10 मामले आते है। सबसे पहले पीड़ित की मेडिकल जांच करवाने के बाद उसका उपचार किया जाता है। इसी बीच अगर पीड़ित को कोई भी जरूरत होती है या फिर उसका परिवार आर्थिक रूप से कमजाेर होता है तो उसे पीड़ित को फंड से मदद दी जाती है।
विज्ञापन

पहले अग्रिम में रहता था बजट
समिति के सदस्यों ने बताया कि पहले विभाग के पास यह बजट अग्रिम में ही रहता था। जिससे किसी भी मामले में मदद के लिए देरी नहीं होती थी। अब निदेशालय मामलों के आधार पर समय समय पर ही बजट जारी करता है। इसलिए देरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोक्सो पीड़ितों के लिए बजट जारी कर दिया गया है। हाल ही में आए आठ मामलों में पीड़ितों के खातों में सहायता राशि भेज दी जाएगी।
रंजीता, चेयरपर्सन जिला बाल कल्याण समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed