Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Relief from Sun God's darshan, slight rise in day temperature

Ambala News: सूर्य देवता के दर्शन से मिली राहत, दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Relief from Sun God's darshan, slight rise in day temperature
अंबाला छावनी के सुभाष पार्क में खिली धूप में झूला झुलते बच्चे - फोटो : Ambala
अंबाला। अंबाला में पिछले छह से सात दिन बाद सोमवार को सूर्य देवता ने दर्शन दिए तो लोगों ने राहत की सांस ली। सूर्य के निकलने से लोग धूप सेकते नजर आए। इसके साथ ही पार्कों में भी लोग चहलकदमी करते दिखे।
विज्ञापन

इसके साथ ही तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वरना इससे पहले दिन के समय भी लोग घरों में हीटर के सामने रहना अधिक पसंद कर रहे थे। अभी तक सात दिनों से अंबाला में सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी थी। मगर सोमवार को दिन का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जोकि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, रात्रि तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़कर 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कल के बाद बारिश की संभावना
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 12 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान लगातार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में हवा में बदलाव उत्तरी और उत्तर पश्चिमी शीत हवा से पूर्वी या दक्षिणी पूर्वी चलने से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने की संभावना है। रात्रि तापमान में बढ़ोतरी आने की भी संभावना है। मगर दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। 10 जनवरी को आने वाले एक और पश्चिमिविक्षोभ से हरियाणा राज्य के उत्तरी तथा उत्तर पश्चिमी जिलों में 11 जनवरी देर रात्रि या 12 जनवरी को कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की भी संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होता है पश्चिमी विक्षोभ
पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य रेखा-क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली वह बाह्य- उष्णकटिबंधीय आंधी है जो सर्दी में भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्तर भागों में अकस्मात बारिश ले आती है। यह बारिश मानसून की बरसात से भिन्न होती है। बाह्य-उष्णकटिबंधीय आंधियां विश्व में सब जगह होती हैं। इनमें नमी सामान्यत: ऊपरी वायुमंडल तक पहुंच जाती है, जबकि उष्णकटिबंधीय आंधियों में आर्द्रता निचले वायुमंडल में बनी रहती है। भारतीय महाद्वीप में जब ऐसी आंधी हिमालय तक जा पहुंचती है तो नमी कभी-कभी बरसात के रूप में बदल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed